{"_id":"5bd009aabdec2269ac7ee377","slug":"auto-driver-tried-to-kidnap-girl-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः ऑटो सवार युवती को किडनैप करने की कोशिश, लड़की ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहालीः ऑटो सवार युवती को किडनैप करने की कोशिश, लड़की ने कूदकर बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
ऑटो सवार युवती को किडनैप करने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में एक बार फिर ऑटो चालक ने लड़की को बिठाकर उसे किडनैप करने की कोशिश की, वो तो लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए चलते ऑटो से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। वरना कुछ और ही हो जाता, वहीं ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। इसी बीच वहां पर मौजूद लोगों ने ऑटो का पीछा शुरू कर दिया। साथ ही फेज-पांच स्टेट साइबर सेल के पास ऑटो चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। ऑटो चालक ने अपना नाम रवि (उम्र करीब 25 वर्ष) बताया। साथ ही वह नशे में धुत्त था।
वहीं, पता चला है कि पकड़े गए आरोपी ने कबूला है कि सेक्टर-66, फेज-11, गांव शाहीमाजरा व सेक्टर-80 में भी वह इस तरह की ही वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल आरोपी को फेज-11 की पुलिस के हवाले किया गया है। थाना फेज-11 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह बैंस ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ निवासी उस लड़की को भी बुलाया गया था, जिसे ऑटो चालक ने अगवा करने की कोशिश थी। उसे लड़की को आरोपी की पहचान करने के लिए बुलाया था। लेकिन उस लड़की ने ऑटो चालक को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है।
ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक यह मामला मंगलवार दोपहर करीब दो बजे का है। जब फेज-5 पीटीएल चौक की लाइटों पर एक हरे पीले रंग के ऑटो से लड़की ने छलांग लगा दी। साथ ही ऑटो चालक काफी तेज गति से वहां से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक उस समय लड़की काफी डरी हुई थी और जल्दी में वहां से निकल गई। हालांकि वहां पर खड़े कुछ बाइक सवार युवकों ने ऑटो का पीछा करके उसे फेज-4 स्थित के पास घेर लिया। वहां पर मौजूद एसटीएफ पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उस से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
अकेली लड़की देख कर भगा लेता था ऑटो
सूत्रों का कहना है कि ऑटो चालक ने माना कि वह नशे करने का आदी है। जब नशा सिर को बुरी तरह चढ़ जाता है तो वह अकेली लड़की देख कर उसे कहीं ले जाने की सोचता है। पहले तो वह लड़की से बातचीत करने की कोशिश करता है, लेकिन अगर लड़की उसकी बातों में न आए तो वह उसे अज्ञात जगह पर ले जाता है।
पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी हैं
21 सितंबर को भी चंडीगढ़ की निवासी एक लड़की ने फेज-11 में चल रहे ऑटो से छलांग लगाई थी, जिसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया था। उस समय लड़की की तरफ से शिकायत दी गई दी थी।