{"_id":"630376f60f80785ebb38b6ef","slug":"auto-driver-murdered-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: दोस्तों संग शराब पीने निकले ऑटो चालक की निर्मम हत्या, ढूंढने निकले भाई को मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: दोस्तों संग शराब पीने निकले ऑटो चालक की निर्मम हत्या, ढूंढने निकले भाई को मिला शव
Mon, 22 Aug 2022 06:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Aug 2022 06:20 PM IST
सार
थाना शिमलापुरी के एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि बजिंदर ने कुछ युवकों के साथ बैठकर शराब पी और उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने ईंट-पत्थर से पीटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में दोस्तों के साथ घर से शराब पीने निकले ऑटो चालक बजिंदर सिंह (35) की अज्ञात हत्यारों ने ईंट-पत्थर मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को ऑटो में ही रखकर फरार हो गए। सारी रात बजिंदर घर नहीं लौटा तो उसका भाई अरविंदर सिंह उर्फ काला उसे ढूंढने निकला।
विज्ञापन
रास्ते में बरोटा रोड नहर के पास भीड़ ऑटो को घेरकर खड़ी थी। वह गया तो देखा कि ऑटो उसके भाई का था और अंदर शव पड़ा था। इसे देख वह हैरान हो गया। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद बजिंदर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना शिमलापुरी पुलिस ने इस मामले में अरविंदर सिंह उर्फ काला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। बजिंदर सिंह मोहल्ला गोबिंदसर स्थित जीतो मार्केट का रहने वाला था।
विज्ञापन
अरविंदर सिंह उर्फ काला की शिकायत के मुताबिक उसका भाई ऑटो चलाता था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। रविवार की रात करीब आठ बजे वह घर पहुंचा था। वह घर पर खाना खा रहा था कि उसके किसी जानकार का फोन आया कि वह इकट्ठे बैठकर शराब पीएंगे। इसी दौरान बजिंदर घर में मां को यह बोलकर चला गया कि अगर वह आधे घंटे में आ गया तो ठीक नहीं तो वह दरवाजा बंद करके सो जाए।
देर रात 11 बजे बजिंदर सिंह की अपनी बहन से बात हुई थी। बहन ने गुस्से में यह बोल दिया कि वह घर न आए, वह सोने लगी है और बाहर ही रहे। इसके बाद बजिंदर घर नहीं लौटा। सुबह होते ही अरविंदर अपने भाई को ढूंढने निकल पड़ा। घर से कुछ ही दूरी पर वह पहुंचा तो एक ऑटो को भीड़ ने घेर रखा था। वह रुका तो ऑटो उसके भाई का था। उसने अंदर देखा तो भाई का शव पड़ा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
थाना शिमलापुरी के एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि बजिंदर ने कुछ युवकों के साथ बैठकर शराब पी और उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने ईंट-पत्थर से पीटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और शव ऑटो में ही छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।