{"_id":"623c08504d8e9343ce45693c","slug":"attempted-to-kill-wife-and-three-children-by-setting-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पत्नी व तीन बच्चों को आग लगाकर मारने का किया प्रयास, भागकर बचाई जान, पति के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: पत्नी व तीन बच्चों को आग लगाकर मारने का किया प्रयास, भागकर बचाई जान, पति के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 24 Mar 2022 11:31 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:31 AM IST
सार
महिला ने बताया कि मौके से उसने व बच्चों ने भागकर जान बचाई। आग से कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहाबाद के गांव अहरवां में नशे के आदी व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों और पत्नी को आग लगाकर मारने का प्रयास किया है। पत्नी और बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ हत्या प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिकायत दी है। पुलिस ने महिला मनप्रीत की शिकायत पर आरोपी पति परममिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत ने आरोप लगाया कि उसका पति नशे का आदी है और पिछले कई दिनों से उसे व उसके बच्चों को मारने का प्रयास कर रहा है। 22 मार्च को वह और उसकी दो लड़कियां व एक लड़का घर पर सोए हुए थे। रात करीब एक बजे पति घर पर आया और उसने कमरे में आग लगा दी, जिसमें वह सोए हुए थे। मौके से उसने व बच्चों ने भागकर जान बचाई। आग से कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन