फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   attempt to suicide, couple attempt to suicide, husband death, batala police, batala

सल्फास खाकर दंपति बोला, ‘अस्पताल न ले जाओ, हम मरना चाहते हैं’

Thu, 23 Jun 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला Updated Thu, 23 Jun 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
attempt to suicide, couple attempt to suicide, husband death, batala police, batala
आत्महत्या - फोटो : Getty
हमने सल्फास की गोलियां निगल ली हैं। हम मरना चाहते हैं। हमें अस्पताल मत ले जाओ, हमें यहीं मरने दो। यह शब्द जीवन से तंग आ चुके डेरा बाबा नानक के गांव गुरचक्क के रहने वाले दंपति के थे। अस्पताल ले जाते समय पति की रास्ते में मौत हो गई और पत्नी का अमृतसर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


थाना डेरा बाबा नानक के एएसआई व मामले के जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि गांव गुरचक्क के रहने वाला मलकीत सिंह (23) मलेशिया में काम करता था और सात महीने पहले ही शादी के लिए वह अपने गांव आया था। 21 नवंबर 2015 को ही उसकी शादी जतिंदर कौर (22) से हुई थी। मंगलवार की देर शाम को पति और पत्नी घर से थोड़ी दूर गए और वहां जाकर सल्फास की निगल लीं। इसके बाद दोनों गांव में आ गए। 
विज्ञापन


जब लोगों को पता चला कि दोनों ने कोई जहरीली चीज निगली है तो वह उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश करने लगे। पति और पत्नी ने गांव के लोगों का विरोध करते हुए कहा कि वह मरना चाहते हैं, हमें यहीं मरने दो। दंपति की हालत बिगड़ते देख गांव के लोग जबरदस्ती उन्हें गाड़ी से डेरा बाबा नानक के अस्पताल ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में मलकीत सिंह की मौत हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरा बाबा नानक अस्पताल के डॉक्टरों ने जतिंदर कौर को अमृतसर रेफर कर दिया। एएसआई ने बताया पुलिस ने मृतक की मां सर्बजीत कौर के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। सल्फास की गोलियां खाने की वजह न तो मृतक के पारिवारिक सदस्य बता रहे हैं और न ही गांव के लोग। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed