{"_id":"4312cde473e830c3f2d7e76a6cd0c954","slug":"attempt-to-suicide-by-couple-admit-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन ही बने प्रेमी जोड़ा, जहर निगला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई-बहन ही बने प्रेमी जोड़ा, जहर निगला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Mon, 14 Jul 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रेमी जोड़े ने जहरीली चीज निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की। लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल तपा में दाखिल करवाया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नौजवान के अपनी मौसी की लड़की से संबंध थे और कुछ समय पहले दोनों ने प्रेम विवाह करवाने की कोशिश भी की थी। शनिवार को नौजवान अपनी प्रेमिका को लेकर बरनाला के गांव जगजीतपुरा आ गया जहां दोनों ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। दोनों को सिविल अस्पताल तपा में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
थाना तपा के एसएचओ सर्वजीत सिंह ने बताया कि प्रेमी जोड़ा आपस में मौसेरे भाई-बहन हैं। लड़की की मां ने दोनों के खिलाफ थाना समालसर में शिकायत भी दर्ज करवाई हुई है। अभी दोनों होश में नहीं आए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है लेकिन अभी वे बयान देने के काबिल नहीं हैं।
विज्ञापन