{"_id":"6703d062152cbcabc9b2f14e8ab612df","slug":"attempt-to-robbed-with-young-girl-by-auto-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो से छात्रा को घसीटते हुए ले गया चालक और... ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो से छात्रा को घसीटते हुए ले गया चालक और...
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Fri, 21 Aug 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकेली छात्रा या महिला का ऑटो से सफर करना खतरे से खाली नहीं। एक बार फिर ऑटो चालक ने की हैवानियत। मामला पंजाब के बठिंडा का है।
विज्ञापन
एक छात्रा से ऑटो चालक ने उसका पर्स छीन लिया। ऑटो चालक छात्रा को काफी दूर तक घसीटता ले गया। इस दौरान छात्रा को चोट भी लग गई। घायल को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोटखुर्द निवासी राजविंदर कौर ने बताया कि वह बस स्टैंड के पास स्थित एक इंस्टीट्यूट में कुकिंग का कोर्स कर रही है।
रोजाना वह आटो से ही घर आती जाती है। शुक्रवार को भी उसने सिटी एरिया में आने के लिए परागपुर से आटो लिया था। चालक ने बस स्टैंड फलाई ओवर से आटो बीएमसी चौक में एक होटल की ओर रोका।
विज्ञापन
इस दौरान ऑटो चालक ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था, लेकिन छात्रा ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वह आटो से उतरकर पैसे देने लगी तो चालक ने पर्स पकड़ लिया। उसने छुड़ाने की कोशिश की तो उसने पर्स छीनते हुए आटो भगा लिया।
विज्ञापन
वह उसे घसीटता ले गया और फिर धक्का मार दिया। छात्रा के अनुसार पर्स में रुपये और जरूरी सामान था। उसे वहां से गुजर रहे लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।