{"_id":"64fd9010c39606ade4077ce3","slug":"attempt-to-rob-punjab-national-bank-atm-in-kapurthala-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: पंजाब नेशनल बैंक के ATM को लूटने का प्रयास, पूरी तरह से काट नहीं सके लुटेरे, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: पंजाब नेशनल बैंक के ATM को लूटने का प्रयास, पूरी तरह से काट नहीं सके लुटेरे, केस दर्ज
Sun, 10 Sep 2023 03:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 Sep 2023 03:20 PM IST
सार
सिटी थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर बलिराम की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई इशरु प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक जांच में ज्ञात हुआ कि लुटेरों ने एटीएम केबिन में दाखिल होते ही सीसीटीवी कैमरो पर स्प्रे डाल दिया था।
विज्ञापन
Kapurthala News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कपूरथला के गांव शेखूपुर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को अज्ञात लुटेरों ने लूटने का प्रयास किया है। घटना को अंजाम देने आए लुटेरों ने एटीएम केबिन में दाखिल होते ही सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे छिड़क दिया। और एटीएम मशीन को काटने लगे लेकिन मशीन पूरी तरह से काट नहीं सके। बैंक मैनेजर की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर बलिराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ अगस्त को जोनल ऑफिस अधिकरी राहुल का फोन आया। उन्होंने बताया कि आपके एटीएम को लूटने की कोशिश की गई है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एटीएम मशीन खुली थी लेकिन पूरी तरह लुटेरे काट नहीं सके। नकदी सुरक्षित है।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर बलिराम की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई इशरु प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक जांच में ज्ञात हुआ कि लुटेरों ने एटीएम केबिन में दाखिल होते ही सीसीटीवी कैमरो पर स्प्रे डाल दिया था। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन