{"_id":"56e584434f1c1bd43b8b4571","slug":"attempt-to-rape-with-child-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बंद कर ढाई साल की मासूम का गला रेता, रेप की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में बंद कर ढाई साल की मासूम का गला रेता, रेप की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 13 Mar 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में ढाई साल की एक बच्ची को गला रेत कर खाली कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर बच्ची अर्धनग्न थी। आशंका है कि दुराचार के बाद बच्ची का गला रेता गया था। बच्ची के परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
बच्ची के पिता ने कहा कि वह मूल रुप से उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और यहां पर गन्ने के जूस की रेहड़ी लगाता है। रविवार को वह अपने घर पर ही था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी बच्ची को खिला रहा था। वह खाना खाने कमरे के अंदर चला गया। काफी समय तक कमरे में न आने पर बच्ची का पिता उसे ढूंढने के लिए गया, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान बच्ची का बड़ा भाई ढूंढते हुए एक कमरे के पास पहुंचा, जिसके अंदर से बच्ची के चिल्लाने की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। पड़ोसियों ने किसी तरह से दरवाजा तोड़ा तो अंदर बच्ची लहूलुहान हालत में अर्धनग्न थी। उसके गले पर गहरी चोट थी। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि जो युवक उसे खिला रहा था। उसी ने ही उनकी बच्ची का गला रेता है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार के बाद अपना गुनाह छिपाने के लिए बच्ची का गला रेता है। थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।