फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to rape minor girl

ग्रंथी के बेटे ने छात्रा से की शर्मनाक हरकत

Thu, 08 May 2014 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Thu, 08 May 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
attempt to rape minor girl

गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी के बेटे पर नाबालिग लड़की से जबरदस्ती करने का आरोप लगा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला, पंजाब के डेराबस्सी इलाके का है।

विज्ञापन


यहां की आशियाना कालोनी के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी के बेटे की शिकायत पुलिस के पास पीड़ित छात्रा की मां ने दी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

दवा लेने भेजा था आरोपी के साथ

attempt to rape minor girl

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी तीन बेटियां है। मंगलवार शाम को वह अपनी 14 साल की बड़ी बेटी, जो चंडीगढ़ सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है, के साथ अपने पति की दवा लेने मार्किट में स्थित केमिस्ट की दुकान गई थी। यहां दवाई न मिलने पर वह वापिस घर जा रही थी।

इस दौरान स्कूटर पर जा रहे कालोनी के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी मनमोहन सिंह के छोटे बेटे हरमोहनजीत सिंह बबी ने बस स्टैंड पर स्थित कैमिस्ट की दुकान से दवाई ले आने की बात कही। दवाई लेने के लिए उसने बड़ी बेटी को उसके साथ दवाई लेने के लिए भेज दिया।

सुनसान रास्ते पर रेप का प्रयास

attempt to rape minor girl

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी दवाई लेने के बाद उनकी बेटी को पुलिस स्टेशन के पीछे स्थित सुनसान जंगली क्षेत्र में ले जा कर जबरदस्ती करने लगा।

देर होने के कारण वह बार-बार वह अपनी बेटी को फोन कर रही थी लेकिन वह फोन नही उठा रही थी। उसकी बेटी ने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने कारण पूछा तो आरोपी ने उस युवती को बहन बताया।

इसी बीच युवती ने फोन कर मां को सारी बात बता दी। आरोपी डर कर उसको डेराबस्सी सिविल अस्पताल के बाहर छोड़ कर फरार हो गया।

विज्ञापन

आरोपी के परिजनों ने घर से निकाला

attempt to rape minor girl

इतने में पीड़िता की मां भी वहां पहुंच गई व लड़के की करतूत उनके परिजनों को बताने के लिए गुरुद्वारा साहिब गई जहां आरोपी के बड़े भाई प्रभजोत सिंह ने उसको धमकिया देते हुए घर से निकाल दिया।

इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनकी लड़की के शरीर जबरदस्ती करने पर चोटें भी आई हैं। मामले की जांच कर रहे एएसआई मिर्जा मोहम्मद असीम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed