{"_id":"fc31c31056c8bea7272e80f6c9219718","slug":"attempt-to-rape-her-daughter-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने आबरू पर हाथ डाला, सास ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने आबरू पर हाथ डाला, सास ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Sat, 26 Apr 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
पिता समान ससुर ने एक अभागी विवाहिता से छेड़छाड़ की, जबकि विरोध करने पर सास ने मारपीट की। दुखी विवाहिता ने पुलिस में शिकायत देकर ससुर और सास के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मामला पंजाब के मोगा शहर का है। यहां पत्ती मालोकी निवासी सरबन सिंह की बहु ने आरोप लगाया कि उसकी सेहत ठीक न होने के कारण अपने कमरे में आराम कर रही थी तो उसका ससुर सरबन सिंह उसके साथ छेड़ छाड़ करने लग पड़ा और उसने दुराचार की भी कोशिश की उसके विरोध करने और उसके ससुर और सास ने उसकी मारपीट की। पुलिस ने प्राथमिक जांच बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन