{"_id":"5702a59e4f1c1bc04fc812b0","slug":"attempt-to-rape-daughter-attempt-to-rape-father-attempt-to-rape-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को मोबाइल पर गंदी फिल्म दिखा आबरू पर डाला हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को मोबाइल पर गंदी फिल्म दिखा आबरू पर डाला हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : डेमो फोटो
हवस में अंधा एक आदमी मान मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर अपनी 11 साल की मासूम बेटी के साथ रोजाना गंदा काम करता था। एक दिन मासूम को डराकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह पांच बच्चों का पिता है।
घटना, हरियाणा के हिसार जिले की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑटो चालक है। वह अक्सर अकेला होने पर घर में 11 साल की अपनी मासूम बेटी को मोबाइल फोन में अश्लील फिल्म दिखाता था और फिर वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगता। कुछ दिन पहले उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। तब बच्ची सहम गई थी। उसकी मां काम पर जाती है।
मां ने बच्ची सहमी हुई देखी तो उसे शक हुआ। उसने जोर देकर पूछा तो वह फफक-फफक कर रो पड़ी और मां के सीने से जा लगी। बच्ची ने आपबीती बताई तो मां हैरान रह गई। वह एक अन्य महिला के साथ रविवार को महिला थाना में आई थी और शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला ने बताया कि आरोपी को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।