{"_id":"3eeca850f68be66fd405c28c0433e919","slug":"attempt-to-rape-and-molestation-to-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे में माथा टेकने आई किशोरी को खींच ले गया पाठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुद्वारे में माथा टेकने आई किशोरी को खींच ले गया पाठी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 11 Mar 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवस की आग में अंधे हुए गुरुद्वारा साहिब के पाठी ने अपने भाई के साथ मिल एक किशोरी के साथ दुराचार करने की कोशिश की।
विज्ञापन
जब किशोरी शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस वहां पहुंच गई।
इस मामले में पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर गुरुद्वारा के पाठी गुरबक्श सिंह और उसके भाई गुरध्यान सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ व दुराचार की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी गुरध्यान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी गुरबक्श सिंह पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।
जांच अधिकारी एएसआई जनकराज ने कहा कि पीड़ित किशोरी इलाके में ही स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। सोमवार की शाम को वह घर के साथ बने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए गई थी।
विज्ञापन
आरोपी गुरबक्श सिंह वहां पर पाठी है, जबकि गुरबक्श का भाई आरोपी ध्यान सिंह ड्राइवर है। आरोपी ध्यान सिंह उसे खींच कर कमरे में ले गया। वहां पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरु कर दी और उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की।