{"_id":"e025f324159e6c8772f77bfe7728ffd9","slug":"attempt-to-murder-of-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला को पिलाई फिनाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला को पिलाई फिनाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 05 May 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर मनीमाजरा में ससुरालियों ने एक महिला को पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने फिनाइल पिला दी।
विज्ञापन
गंभीर हालत में परिजनों और पुलिस ने महिला को मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने जगदीप कौर को वहां से जीएमसीएच 32 रेफर कर दिया।
जगदीप कौर ने आरोप लगाया कि पति विक्रम सिंह, सास सीतो और ससुर पाल सिंह ने सोमवार को उसे फिनाइल पिलाकर मारने की कोशिश की है। मनीमाजरा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल उजागर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके रिश्तेदार की बेटी जगदीप कौर की 20 नवंबर 2013 को मनीमाजरा के नगला मोहल्ला निवासी विक्रम सिंह से विवाह हुआ था। विवाह के बाद विक्रम, सास और ससुर देहज केलिए उसे तंग करते थे।
विज्ञापन
26 मार्च को जगदीप कौर के साथ पति समेत अन्य ने मारपीट की। मामला मनीमाजरा थाना पुलिस तक पहुंच गया। 21 अप्रैल को रिश्तेदारों ने मिलकर आपस में समझौता करवा दिया और जगदीप को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
उसके बाद जगदीप ने उन्हें फोन कर बताया कि पति समेत अन्य लोग उससे मारपीट कर रहे हैं और मोबाइल फोन भी छीन लिया है।
रविवार रात पता चला कि विक्रम समेत तीनों ने मिलकर जगदीप कौर को जबरदस्ती फिनाइल पिला दी थी। मनीमाजरा थाना पुलिस जांच करने में लगी हुई है।