{"_id":"c04b21582d62f8056725aa4518b28f02","slug":"attempt-to-murder-of-two-minor-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हमलावरों ने दो नाबालिगों को चाकुओं से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 हमलावरों ने दो नाबालिगों को चाकुओं से गोदा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Mar 2014 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलसौरा में एक नाई की दुकान पर दो नाबालिगों पर लगभग 10 युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमलावारों ने नाबालिगों पर हथियार से कई वार किए। दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है। सेक्टर-39 पुलिस ने राम सूरज, राणा प्रताप, सुनील कुमार, विपिन, सचिन और दो अन्य नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। शिकायतकर्ता नाबालिग को उपचार के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसा सोमवार रात का है। दोनों घायल नाबालिग आपस में दोस्त है। पुलिस के अनुसार दोनों नाबालिगों के साथ आरोपी युवक पहले भी मारपीट कर चुके हैं।