बाप की हैवानियत, सगे बेटे-बेटी को भी नहीं बख्शा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बाप की हैवानियत जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके। उसने अपने सगे बेटे-बेटी को भी नहीं बख्शा। घटना हरियाणा के रादौर की है। क्षेत्र के गांव अलीपुरा में एक कलयुगी बाप ने अपने दो बच्चों को शनिवार रात जहर देकर मारने की कोशिश की।
जहर देने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने पर गांव के लोगों ने उन्हें कुरूक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। रादौर पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव अलीपुरा में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार की रात को गुस्से में अपने 10 वर्षीय बेटी कोमल व आठ वर्षीय बेटे अक्षित को जबरन जहर खिला दिया। जिससे बच्चों की तबीयत एकदम से खराब हो गई।
मामले की जानकारी मिलने पर गांव के काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीण नाजुक हालत में बच्चों को कुरूक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हालत नाजुक होने पर नहीं लिए गए बयान
बताया जा रहा है कि बच्चों की मां का दो वर्ष पहले देहांत हो चुका है। वहीं दादा दादी भी कुछ वर्षों पहले गुजर चुके हैं। बिना मां के बच्चों को जहर देकर कलयुगी बाप द्वारा मारने की कोशिश करने पर गांव के लोगों में भारी रोष है। मामले को लेकर काफी संख्या में लोग रविवार को रादौर थाने पहुंचे और कलयुगी पिता के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
रविवार को रादौर पुलिस कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में बच्चों के बयान लेने पहुंची। लेकिन बच्चों की हालत नाजुक होने के कारण पुलिस बच्चों के बयान नहीं ले पाई। पुलिस द्वारा बच्चों के पिता से मामले को लेकर को पूछताछ की गई। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि पिता ने अपने बच्चों को जहरीला पदार्थ क्यों दिया।
बरखाराम, एसएचओ, थाना रादौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।