{"_id":"f64be1ed976229f76bad08f32ef05c3e","slug":"attempt-to-murder-a-7th-class-girl-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त न बनने पर छात्रा को चाकुओं से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त न बनने पर छात्रा को चाकुओं से गोदा
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 16 Nov 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्ती ने मना किया तो अपहरण करने आए ट्रैक्टर चालक युवक ने स्कूल से घर लौट रही सातवीं कक्षा की एक छात्रा को चाकुओं से गोद डाला। आरोपी युवक ने छात्रा पर तीन वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गई। उसकी सहपाठियों ने उसे उठाकर घर तक पहुंचाया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। घटना के बाद से युवक फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छात्रा के भाई ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन सेक्टर-15 के एक स्कूल में पढ़ती है। वे दोनों साथ स्कूल में आते-जाते हैं। शनिवार को वह स्कूल नहीं गया। आरोपी युवक संजू उर्फ बाबा को इस बात का पता चल गया तो उसने छुट्टी के बाद घर लौट रही उसकी बहन पर चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपी के साथ उसके दो दोस्त भी थे। आरोप है कि युवक छात्रा का अपहरण करना चाहता था, लेकिन उसने विरोध किया तो इससे तैश में आकर उसने हमला कर दिया। उसने पहले दो वार छात्रा के पेट पर दाईं तरफ और एक वार पांव पर किय।
विज्ञापन
इससे वह जमीन पर गिर गई। छात्रा के साथ घर लौट रही उसकी सहेलियों ने बीच-बचाव किया, लेकिन युवक ने इसके बाद भी उस पर वार किया। मौका देख आरोपी वहां से फरार हो गया। छात्राएं लहूलुहान हालत में उसे घर तक ले गई। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
नहीं आया हरकतों से बाज
पीड़ित छात्रा के भाई ने कहा है कि वे किराये के मकान में रहते हैं। आरोपी संजू ने तीन-चार महीने पहले उसकी बहन के साथ बदतमीजी की थी। वह उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर भी वह बाज नहीं आया। संजू की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने अपनी मम्मी और पापा को भी शिकायत की थी। संजू के घरवालों को बताया तो उन्होंने दोबारा ऐसी हरकत न होने देने का आश्वासन दिया था।