फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attacked on QRT at Palah village on Indo-Pak border in Pathankot

Pathankot News: भारत-पाक सीमा पर बसे गांव पलाह में क्यूआरटी पर हमला, ASI समेत तीन घायल

Tue, 18 Apr 2023 09:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Apr 2023 09:23 PM IST
सार

चौकी प्रभारी ने बताया कि हमले में एक एएसआई सहित तीन जवान घायल हैं। पुलिस जवानों ने जब बाहर निकलकर उन लोगों को पकड़ना चाहा तो उन्होंने अपनी गाड़ी जम्मू-कश्मीर की ओर भगा ली।

विज्ञापन
Attacked on QRT at Palah village on Indo-Pak border in Pathankot
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पठानकोट जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे गांव पलाह में सोमवार देर रात करीब 12 अज्ञात लोगों ने पुलिस की क्यूआरटी पर तेजधार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बमियाल पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


दरअसल, एक गाड़ी को संदिग्ध मानकर क्यूआरटी उसका पीछा कर रही थी। गांव पलाह के नजदीक जब गाड़ी को घेरकर रोका गया तो उसमें सवार लोगों ने जवानों पर हमला कर दिया। तीन जवानों को मामूली चोट आई हैं। हमलावरों ने पुलिस के वाहन में तोड़फोड़ भी की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस ने रात में ही घेराबंदी की। 
विज्ञापन


बमियाल पुलिस चौकी के प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि सोमवार रात्रि पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव भिंड के पास एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक ने वाहन को भगा लिया। पीछा करती क्यूआरटी ने गांव पलाह के निकट उस वाहन को घेर लिया लेकिन जब तक पुलिस जवान गाड़ी से बाहर निकलते, उससे पहले लोगों ने तलवार से पुलिस कर्मचारियों पर गाड़ी में ही हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने बताया कि हमले में एक एएसआई सहित तीन जवान घायल हैं। पुलिस जवानों ने जब बाहर निकलकर उन लोगों को पकड़ना चाहा तो उन्होंने अपनी गाड़ी जम्मू-कश्मीर की ओर भगा ली। बता दें कि जिस जगह यह वारदात हुई, वहां से 100 मीटर दूरी पर ही जम्मू-कश्मीर की सीमा शुरू होती है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed