फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attacked on General Secretary of youth Congress in Chandigarh

चंडीगढ़: घर में घुसकर यूथ कांग्रेस के महासचिव पर हमला, दोनों हाथों और पैरों की हड्डी तोड़ी

Tue, 19 Apr 2022 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Apr 2022 12:23 AM IST
सार

रवि ने बताया कि सुबह करीब सात बजे लड़की के माता-पिता उनके घर आए। दोनों बात करने के बहाने उन्हें बाहर ले आए और दरवाजे की कुंडी लगा दी। इसके बाद घर के बाहर खड़े लड़की के भाई और रिश्तेदारों ने तलवार, डंडे और रॉड से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Attacked on General Secretary of youth Congress in Chandigarh
घायल यूथ कांग्रेस के महासचिव रवि राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-52 में सोमवार सुबह यूथ कांग्रेस के महासचिव रवि राणा के घर में घुसकर लगभग 12 लोगों ने तलवार, डंडे और रॉड से हमला कर दिया। रवि राणा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं जबकि दोनों पैर व हाथों की हड्डी टूट गई है। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे रवि के माता-पिता और दोनों बहनें भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि रवि राणा का भाई आरोपियों की बेटी को भगा ले गया है।

विज्ञापन


रवि को पीजीआई में भर्ती कराया गया है जबकि मां और दोनों बहनें सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं पिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सेक्टर-52 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों के लिए छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन


रवि के भाई पर लड़की को भगाने का आरोप
रवि राणा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक युवती कुछ दिनों से घर से लापता है जबकि उनका भाई राहुल भी घर से गायब है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि दोनों एक साथ भागे हैं। रवि ने कहा कि इससे पहले भी राहुल और पड़ोसी की बेटी घर से भाग चुकी है। उस समय वह नाबालिग थी। इसके बाद दोनों को समझाकर लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब लड़की बालिग है। रवि ने कहा कि इसी बात को लेकर लड़की के परिजनों और रिश्तेदारों ने उन पर हमला कर दिया। रवि ने बताया कि चार दिन पहले लड़की के परिजनों ने मौलीजागरां थाने में लापता की शिकायत दर्ज करवाई थी। उस समय थाने में दोनों परिवारों के बीच बैठकर समझौता हुआ था कि कुछ दिन में दोनों को ढूंढ लेंगे और लड़की को उनके हवाले कर देंगे। इसके अलावा अगर दोनों परिवार में समझौता हुआ तो शादी करवा देंगे।

बात करने के बहाने ले गए बाहर, दरवाजे की कुंडी लगाकर पीटा
रवि ने बताया कि सुबह करीब सात बजे लड़की के माता-पिता उनके घर आए। दोनों बात करने के बहाने उन्हें बाहर ले आए और दरवाजे की कुंडी लगा दी। इसके बाद घर के बाहर खड़े लड़की के भाई और रिश्तेदारों ने तलवार, डंडे और रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी दो बहनें, मां और पिता घर की छत से कूदकर बाहर आए और बीच बचाव करने लगे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में एक बहन का दांत भी टूट गया।

गंभीर हाल में दौड़ाते रहे हॉस्पिटल
रवि ने बताया कि घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पीसीआर उसे सेक्टर-16 के अस्पताल लेकर गई। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया लेकिन पीजीआई ने उन्हें सेक्टर-32 अस्पताल में जाने के लिए कहा। जब वह सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचे तो कहा गया कि पीजीआई में भर्ती करवाएं। इसके बाद उनके समर्थकों और परिजनों ने पीजीआई में हंगामा किया तब जाकर उन्हें भर्ती किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed