{"_id":"5ec2b7f98ebc3e90440d5f14","slug":"attacked-on-a-youth-in-amritsar-hand-chopped-off","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी वारदात: युवक के दोनों हाथों पर दातर से किया हमला, एक कटकर गिरा, दूसरा कलाई से लटका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़ी वारदात: युवक के दोनों हाथों पर दातर से किया हमला, एक कटकर गिरा, दूसरा कलाई से लटका
Mon, 18 May 2020 10:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 18 May 2020 10:29 PM IST
सार
- कस्बा चविंडा देवी में रविवार देर रात की वारदात, भाई के साथ आ रहा था पीड़ित
- आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल, मौके से मिली बाइक, अभी तक केस नहीं दर्ज
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एतिहासिक कस्बा चविंडा देवी में रविवार देर रात गेहूं की अनलोडिंग कर लौट रहे दो भाइयों पर छह बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने एक युवक बंटी के हाथों पर दातर से वार किया। इसमें उसका एक हाथ कलाई से पूरा कट गया। वहीं दूसरा हाथ कलाई से कटकर लटक गया। वारदात के बाद आरोपी मौके पर एक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से मोटरसाइकिल को बरामद किया है, जो एक पुलिसकर्मी की बताई जा रही है। घायल बंटी को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसके हाथों का ऑपरेशन कर दिया है। बंटी की हालत स्थिर है। बंटी के छोटे भाई ने बताया कि घटना के समय वह बंटी के साथ था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- न बैंड-न बाजा, यहां बुलेट पर दुल्हन लाए दू्ल्हे राजा, पुलिसवालों ने दिया शगुन
विज्ञापन
वह गेहूं की अनलोडिंग करने के बाद पेट्रोल पंप से ट्रैक्टर में डीजल भरवाने के बाद लौट रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उन दोनों को घेर लिया। तीन बदमाशों ने बंटी पर और तीन ने उस पर हमला किया। वह भाग खड़ा हुआ। बंटी पर तेजधार दातर से हमला किया गया जिससे वह जमीन पर गिर गया। बाद में आरोपियों ने उसके हाथों को दातर से काट दिया। मौके से भागते हुए सभी बदमाश धमकियां दे रहे थे। लोगों की मदद से बंटी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके अनुसार हमला करने वाले तीन बदमाश इसी कस्बे के हैं। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। इनके नाम राहुल, भारत और साहिल हैं।
हमले में पुलिसकर्मी शामिल, एसएचओ को जानकारी नहीं
थाना कथूनंगल के एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि देर रात बंटी और भारत के गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। बंटी पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। जब उनसे पूछा गया कि एक हमलावर साहिल पुलिस मुलाजिम है, तो एसएचओ ने कहा कि अभी उन्हें साहिल के बारे में कुछ भी साफ नहीं है। जांच में इसकी पुष्टि होगी।
जब उनसे पूछा गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्या छापेमारी की गई है तो उन्होंने कहा कि अभी तो मामला दर्ज नहीं हुआ है। जख्मी बंटी के परिजनों के शिकायत देने के बावजूद अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया था। एसएचओ को बंटी की डॉक्टरी रिपोर्ट का इंतजार है।
जब उनसे पूछा गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्या छापेमारी की गई है तो उन्होंने कहा कि अभी तो मामला दर्ज नहीं हुआ है। जख्मी बंटी के परिजनों के शिकायत देने के बावजूद अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया था। एसएचओ को बंटी की डॉक्टरी रिपोर्ट का इंतजार है।