फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attacked by youths, with business student injured

शोरूम मालिक पर हमला, महिला मित्र भी जख्मी

Sun, 17 Nov 2013 12:40 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 17 Nov 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
Attacked by youths, with business student injured
सेक्टर-आठ में पार्किंग में कार रोककर कुछ हमलावरों ने दूसरी कार में सवार कारोबारी युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसमें कार में सवार चंडीगढ़ स्थित गवर्नमेंट पालिटेक्निक की एक छात्रा को भी चोटें आईं।
विज्ञापन


दोनों को जख्मी हालत में सेक्टर-छह अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचकर सेक्टर-पांच थाना पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हमलावरों में हरियाणा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल का बेटा भी शामिल था, जिसके साथ नौ नवंबर को कुछ युवकों ने मारपीट की थी।

करीब 2.25 पर सेक्टर-आठ की पार्किंग में दो कारें रुकी। अचानक एक कार से तीन युवक निकले और उन्होंने दिन दहाड़े मार्केट के बीच में कार से छात्रा और 24 वर्षीय अभिनव को बाहर खींचकर निकाला और युवक अभिनव के साथ मारपीट की। हमलावरों ने पंच से अभिनव के चेहरे पर वार किया, जिससे चेहरे पर काफी चोटें आईं और वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन


हाथापाई में छात्रा को भी चोटें आईं, बाद में दोनों को सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। कुछ दिनों पहले हेड कांस्टेबल के साथ विवाद के बाद मारपीट र्हुई थी और इसे पुरानी रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है। घायल अभिनव सेक्टर-14 स्थित एक शोरूम का मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed