{"_id":"5c227bb8bdec2256b37e6cf1","slug":"attack-with-rod-on-head-of-the-constable-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः कांस्टेबल के सिर पर रॉड और डंडा से हमला, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः कांस्टेबल के सिर पर रॉड और डंडा से हमला, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 26 Dec 2018 12:31 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मनीमाजरा के गांव किशनगढ़ में सोमवार शाम को दो गुट के बीच हुए पथराव के मामले में कांस्टेबल वजीर सिंह की शिकायत पर आईटी पार्क पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़ाई की सूचना पर मौके पर पहुंचे कांस्टेबल वजीर सिंह के सिर पर किसी ने डंडा और रॉड मारकर घायल कर दिया था। कांस्टेबल के सिर में 6 टांके लगे हैं।
विज्ञापन
घायल वजीर सिंह ने बयान में कहा कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव किशनगढ़ के सामुदायिक केंद्र में गेट बनाने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही वह एएसआई रघुवीर सिंह और हवलदार अशोक कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर दो गुट आपस में झगड़ा कर रहे थे। दोनों गुटों को समझने के लिए जैसे ही वह आगे आए तो पीछे से एक अज्ञात युवक ने उनके सिर पर वार किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद वजीर सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें मनीमाजरा अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार को पुलिस ने वजीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच तो शुरू कर दी है लेकिन अभी दोनों गुटों के लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। दोनों गुटों में हुए झगड़े में चार लोगों के चोटें लगने पर उनका मेडिकल भी पुलिस ने करवाया था। पुलिस का कहना कि अभी दोनों गुटों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन