{"_id":"f7b8d734459db75be6f27dde3049e472","slug":"attack-with-knife-on-bike-riders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज में बाइक सवार को चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडरेज में बाइक सवार को चाकू मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Aug 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को मोटरसाइकिल ठीक तरह से चलाने को कहना दो चचेरे भाइयों को महंगा पड़ गया। मोटरसाइकिल सवार युवक ने चचेरे भाई नरेंद्र और विकास पर चाकू से हमला किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल भाइयों को सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में दाखिल कराया है। नरेंद्र के गाल पर चाकू लगने से कई टांके लगे। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने हमलावर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
डड्डूमाजरा निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई विकास के साथ सेक्टर-38 के पेट्रोल पंप पर तेल लेने गया था।
पंप बंद होने के चलते जब वह वापिस आने लगे तो बाइक सवार काफी रफ्तार में कट मारने लगा। उन्होंने बाइक सवार युवक को बाइक ठीक चलाने के लिए कहा तो युवक ने उनपर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। सेक्टर 39 थाना पुलिस हमलावर युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन