फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attack on witness and narayan sai: sensational disclosure by police

'नारायण साईं ने आदेश देकर कहा था, बचना नहीं चाहिए वो'

Sat, 27 Feb 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sat, 27 Feb 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
attack on witness and narayan sai: sensational disclosure by police

कथावाचक आसाराम बापू पर दुराचार के आरोपों में मुख्य गवाह महेंद्र चावला पर पानीपत में हमला करने वाले दोनों शूटरों को नारायण साईं ने महेंद्र चावला को मारने के आदेश दिए थे। उसने साफ तौर पर कहा था कि चावला किसी भी सूरत में बचना नहीं चाहिए। हमलावर पश्चिम बंगाल से थे। सदर थाना पुलिस को नारायण साईं से की गई पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

विज्ञापन


नारायण साईं से रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में पुलिस को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस के अनुसार नारायण साईं ने शूटरों को साफ आदेश दिया था कि महेंद्र चावला किसी भी सूरत में बचना नहीं चाहिए। शूटर पश्चिम बंगाल से थे। दोनों आसाराम बापू और नारायण साईं के अनुयायी थे और उनके गुजरात स्थित आश्रम में रहते थे। हालांकि नारायण साईं स्वयं मामले में बेगुनाह बता रहा है।
विज्ञापन


पानीपत में रहकर की थी रेकी
दोनों शॉर्प शूटर 11 मई 2015 को पानीपत पहुंचे थे। वे दो दिन तक पानीपत के ही एक होटल में ठहरे थे। उन्होंने 11 और 12 मई को महेंद्र चावला के घर की रेकी की थी। 13 मई को दोनों शूटर बाइक पर सवार होकर सनौली पहुंचे थे। दोनों ने महेंद्र चावला पर हमले का समय सुबह 10 बजे चुना था। उन्हें पता था कि महेंद्र चावला 11 बजे तक घर पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों शूटर 13 मई को साढ़े दस बजे महेंद्र चावला के घर के समीप पहुंचे। एक शूटर नीचे बाइक के पास रुक गया। दूसरा शूटर सीढ़ियों से ऊपर चला गया। शूटर ने महेंद्र चावला को देखते ही गोली मार दी। गोली लगने के बाद चावला छत से नीचे कूद गया। दोनों शूटर बाइक पर सवार होकर मौके से भाग गए। शूटरों को पता था कि उनका निशाना चूक गया है।

इसकी जानकारी उन्होंने गुजरात स्थित आश्रम में भी दी थी। आश्रम से दोनों को कुछ समय के लिए अंडरग्राउंड होने का आदेश मिला था। पुलिस नारायण साईं से पूरे मामले के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं नारायण साईं ने पूरे मामले में खुद को बेगुनाह बताया है। थाना सदर पुलिस नारायण साईं को दो मार्च को कोर्ट में पेश करेगी।

गवाह को 2015 में उसी के घर में घुसकर गोली मारी गई थी

attack on witness and narayan sai: sensational disclosure by police

आसाराम बापू प्रकरण के मुख्य गवाह महेंद्र चावला निवासी सनौली को 13 मई 2015 को उसी के घर में घुसकर गोली मारी गई थी। गोली मारकर दोनों बदमाश मौके से भाग गए थे।

हमले के बाद महेंद्र चावला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महेंद्र चावला के बयानों के आधार पर नारायण साईं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने नारायण साईं को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

अमित कुमार, प्रभारी थाना सदर पानीपत ने बताया कि महेंद्र चावला पर हमला करने वाले दो शॉर्प शूटर पश्चिमी बंगाल से आए थे। दोनों नारायण साईं के ही अनुयायी थे। दोनों को नारायण साईं ने महेंद्र चावला को मारने के आदेश दिए थे। दोनों को हर संभव मदद नारायण साईं ने ही पहुंचाई थी। नारायण साईं की ओर से शॉर्प शूटरों को साफ तौर पर आदेश थे कि महेंद्र चावला किसी भी सूरत में बचना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed