{"_id":"56fe8e5b4f1c1b2f2df00106","slug":"attack-on-wife-by-drunken-husband-serious-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत पति ने पत्नी पर हथियारों से हमला कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत पति ने पत्नी पर हथियारों से हमला कर किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 02 Apr 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
महिला घायल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के बलौंगी के पास शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी पर तेज हथियार (दरांती) से हमला कर दिया। पत्नी के सिर, हाथ और टांग पर गहरे जख्म आए गए। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता की पहचान मुन्नी (35) के रूप में हुई। जबकि, आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
डस्ट्रियल एरिया फेज-8 पुलिस चौकी में आरोपी पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि वह दोबारा ऐसी हरकत न कर पाए। जानकारी के मुताबिक, मामला सुबह आठ बजे का है। मुन्नी अपनी मां और बेटी के साथ टीडीआई के सामने एक प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह तीनों जंगल से गुजर रहीं थीं। तभी झाड़ियों में छिपे जगतपाल ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इस दौरान उसने पहले पत्नी को थप्पड़ मारे। जैसे ही वह संभलने लगी तो उसने कमर में छिपाई दरांती से हमला कर दिया। इस दौरान पहला बार उसने पत्नी के सिर पर हमला किया। इसी बीच महिला के साथ जा रही बेटी और मां ने उसे बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसी बीच आरोपी ने पत्नी की टांग और हाथ पर दरांती से हमला कर दिया। इस बीच वह पूरी तरह लहूलुहान हो गई। इसके बाद आरोपी भाग गया। पीड़िता की बेटी ने अपने परिवार वालों को सूचित किया। साथ ही पीड़िता को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दो दिन पहले जला दिए थे बच्चों के कपड़े
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी अक्सर पत्नी से मारपीट करता रहता है। वह पेशे से पेंटर है। कुछ दिन पहले उसने बच्चों के कपड़े जला दिए थे। इसके बाद दोनों में बहसबाजी हुई थी। इसके बाद पीड़िता अपने बच्चों संग मायके आ गई थी।
इकलौता बेटा है, किसी की नहीं सुनता
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी अपने घर में इकलौता है। यही सोच समझकर उन्होंने बेटी की शादी की थी। लेकिन, शादी के बाद पता चला कि आरोपी किसी की भी नहीं सुनता है। उसके पांच बच्चे हो गए है। आरोपी आए दिन बेटी से मारपीट करता रहता है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।