{"_id":"66879fa9eb5c681f4c0edfa1","slug":"attack-on-shiv-sena-punjab-leader-sandeep-thapar-gora-in-ludhiana-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा पर जानलेवा हमला, निहंग वेश में आए चार आरोपियों ने किया वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा पर जानलेवा हमला, निहंग वेश में आए चार आरोपियों ने किया वार
Fri, 05 Jul 2024 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:42 PM IST
सार
शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा कट्टरपंथियों के खिलाफ अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन पर सिविल अस्पताल के बाहर हमला किया गया।
विज्ञापन
शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा पर कातिलाना हमला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा पर कातिलान हमला हुआ है। वारदात सिविल अस्पताल के बाहर हुई। निहंग वेश में आए चार आरोपियों ने तेजधार हथियारों से गोरा पर वार किया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह संदीप थापर गोरा अपने गनमैन के साथ सिविल अस्पताल में चलने वाले संवेदना ट्रस्ट के प्रधान रविंदर अरोड़ा की पुण्यतिथि समागम में आए थे। वे समागम में माथा टेकने के बाद जैसे ही बाहर निकले तो निहंग के वेश में आए चार युवकों ने उन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान उनका गनमैन साइड में मूकदर्शक बनकर खड़ा रहा और उसने गोरा को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। लहुलुहान हालत में गोरा को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।