फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways attacking team , GM scramble , boil head conductor

रोडवेज टीम पर हमला, GM से हाथापाई, कंडक्टर का सिर फोड़ा

Thu, 17 Mar 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 17 Mar 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
Roadways attacking team , GM scramble , boil head conductor
मारपीट, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
हिसार में एचएयू के गेट नंबर चार के सामने बुधवार सुबह चेकिंग करने आई रोडवेज जीएम की टीम पर निजी वाहन चालकों ने ईंटों से हमला बोल दिया। इसमें बीच-बचाव करने आए कंडक्टर धर्मपाल को सिर में ईंट लगने से चोट आई। अवैध सवारी ढोने वाले एक वाहन को टीम ने रोकने की कोशिश तो टैक्सी चालक ने टीम के सदस्यों को वाहन से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने सूचना मिलने पर पांच चालकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सवारियों को उतारकर गाड़ी कब्जे में ली
रोडवेज डिपो के जीएम रामकुमार ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि आईजी चौक से कुछ निजी वाहन सिवानी रूट पर आने वाले विभिन्न गांवों के लिए अवैध रूप से सवारियां ले जाते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सूचना मिलने पर रोडवेज का फ्लाइंग दस्ता मौके पर पहुंचा। जहां निजी वाहन चालकों द्वारा अवैध रूप से सवारियां बैठाई जा रही थीं। फ्लाइंग टीम ने सवारियों को उतारकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया, जिसको वर्कशॉप मैनेजर जितेंद्र यादव सिविल थाने लेकर जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच निजी वाहन चालकों ने कुछ अन्य चालकों को बुला लिया, जो दस से बारह की संख्या में थे। वे गाड़ी का पीछा करने लगे। उनमें से एक चालक गाड़ी की ड्राइवर सीट वाली खिड़की पर चढ़कर जितेंद्र यादव के साथ हाथापाई करने लगा।

गाड़ी के कुछ ही दूर चलने पर एचएयू के गेट नंबर चार के सामने उनके साथियों ने एक गाड़ी और स्कूटी को गाड़ी के आगे लगाकर रास्ता रोक दिया। गाड़ी-स्कूटी पर सवार पांच लोगों ने इस दौरान जितेंद्र यादव पर ईंटों से हमला बोल दिया। हमलावरों में एक महिला शामिल थी, जो गाड़ी पर ईंटें बरसा रही थी।

कंडक्टर ने दिखाई हिम्मत, बीच बचाव को आए

Roadways attacking team , GM scramble , boil head conductor
मारपीट, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान सिवानी की ओर से आई रोडवेज के बस ड्राइवर ने अधिकारियों पर हो रहे हमले को देखकर बस को रोका और बीच-बचाव के लिए आए। इसी दौरान पुलिस को देखकर हमलावर भागने लगे।

पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और गाड़ी समेत सिविल लाइन थाने ले गए। फ्लाइंग दस्ते में कुल छह लोग मौजूद थे। इनमें रोडवेज महाप्रबंधक रामकुमार भुक्कल, वर्कशॉप मैनेजर जितेंद्र यादव के साथ फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर रघुवीर, धर्मपाल बिश्नोई, धर्मपाल बूरा, रामप्रताप आदि छह लोग सवार थे।

पुलिस न पहुंचती हो सकता था बड़ा हादसा
जीएम रामकुमार ने बताया कि निजी वाहन चालकों द्वारा हमला करने के दौरान अगर पुलिस वहां से न गुजर रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। निजी वाहन चालक फ्लाइंग टीम के सदस्यों की जान लेने पर उतारू थे।

सात चालान होने पर भी गाड़ी को नहीं किया गया इंपाउंड
जीएम ने बताया कि ये गाड़ी चालक अपराधी किस्म के हैं और इनके पास एक ही नंबर की तीन गाड़ियां हैं। गाड़ी पर सात चालान बनाए जा चुके हैं, लेकिन फिर भी इस गाड़ी को इंपाउंड नहीं किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed