{"_id":"5890c28b4f1c1b0b13e810d8","slug":"attack-on-lok-insaf-party-cheaf-s-car-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख की प्रचार गाड़ी पर हमला, तोड़-फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख की प्रचार गाड़ी पर हमला, तोड़-फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख की प्रचार गाड़ी पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू जनता नगर इलाके में मंगलवार की दोपहर को लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और हलका आत्म नगर से प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस की प्रचार गाड़ी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने गाड़ी की तोड़ फोड़ कर दी। गाड़ी चालकों ने किसी तरह वहां से गाड़ी भगाई और खुद को बचाया। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार सिमरजीत सिंह बैंस के हक में वीडियो वैन इलाके में प्रचार कर रही थी। जब वैन जनता नगर चौक के पास पहुंची तो आधा दर्जन के करीब हमलावर आए और उन्होने आते ही गाड़ी पर हमला कर दिया। गाड़ी तोड़ फोड़ करने लगे। जब गाड़ी वाले ने इसका विरोध किया तो हमलावरो ने उसे भी पीट दिया।
इसी दौरान गाड़ी चालक ने वहां से गाड़ी भगा ली और तुरंत लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख को फोन कर इसकी जानकारी दी। सिमरजीत सिंह बैंस ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले लोग अकाली दल के प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुलार के समर्थक थे।
विज्ञापन
अकाली प्रत्याशी गुरमीत कुलार ने आरोपों को नकारा
आत्म नगर हलके से अकाली प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुलार ने बैंस द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि बैंस समर्थकों ने पहले पांच से छह बार उनके समर्थकों पर हमला किया है। वह अपनी हार को देख कर बौखला गए है। अब वह ऐसी राजनीति करने पर उतर आए है। उन्होंने कहा कि उनका ऐसी राजनीति करने का कोई इरादा नहीं है कि किसी को नुकसान पहुंचे।