फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attack on Gujjars camp, 2 killed

गुज्जरों के डेरे पर हमला कर 2 की हत्या

Mon, 24 Nov 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर Updated Mon, 24 Nov 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
attack on Gujjars camp, 2 killed

कस्बा बहराम के निकट गांव बाहड़ मजारा और बुर्ज कंधारी के बीच मुसलमान गुज्जरों के डेरे पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। हमले में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी मुश्ताक और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव बाहड़मजारा निवासी सफरुद्दीन ने बताया कि गांव बुर्ज कंधारी की रहने वाली महिला जूना ने रविवार सुबह उसे फोन किया था। जूना ने बताया कि उनके घर पर करीब बारह लोगों ने हमला कर दिया है। हमलावरों में कस्बा बहराम निवासी मुश्ताक अली भी शामिल था। इस हमले में उसका पति जंगू, बक्का, मागो, लोटे, हुसैन अली, लाल हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में जंगू और मागो ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कुछ समय बाद मुश्ताक अली ने साथियों के साथ उनके घर पर भी हमला कर दिया। सफरुद्दीन ने बताया कि दो महीने पहले मुश्ताक अली उनके मित्र की लड़की को अगवा करके ले गया था। इसके बाद दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ था। झगड़े को सुलझाने में उनके परिवार ने मदद की थी, लेकिन समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों में रंजिश रहने लगी। मुश्ताक अली ने चार दिन पहले ही उन्हें बदला लेने की धमकी दी थी। डीएसपी सरबजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं। उनकी धरपकड़ के लिए टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed