फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attack on guard on dispute of parking at PGI, 2 arrest

पार्किंग को लेकर गार्ड पर हथियारों से हमला, 2 गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Apr 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
attack on guard on dispute of parking at PGI, 2 arrest
गिरफ्तार - फोटो : demo pics

पार्किंग को लेकर विवाद पर पीजीआई के सिक्योरिटी  गार्ड पर तेजधार हथियारों से हमला करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अभी भी दो मामले में हमलावरों की तलाश है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को पीजीआई के कार्डियक सेंटर के बाहर तैनात सिक्योरिटी गार्ड प्रदीप कुमार पर चार युवक तेजधार हथियारों से हमला कर फरार हो गए थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने नयागांव की जनता कॉलोनी के रहनेवाले परमिंदर सिंह व सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। बाकि दो आरोपी युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शुक्रवार की रात को पीजीआई के कार्डियक सेंटर में किसी रिश्तेदार को मिलने गये थे। जब वो गाड़ी बाहर लगाने लगे तो पीड़ित गार्ड ने उनको वहां गाड़ी लगाने से मना किया व गाड़ी पार्किंग में लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उसकी युवकों से बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई की हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद आरोपी प्रदीप पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर फरार हो गये थे। अन्य सिक्योरिटी गार्ड पीड़ित को ट्रामा सेंटर ले कर गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed