{"_id":"5d0b02568ebc3e27ee533596","slug":"attack-on-bollywood-actress-mahie-gill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री माही गिल पर हमला और हाथापाई, कार में छिपकर जान बचाई, सिनेमेटोग्राफर को लगे 10 टांके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अभिनेत्री माही गिल पर हमला और हाथापाई, कार में छिपकर जान बचाई, सिनेमेटोग्राफर को लगे 10 टांके
Thu, 20 Jun 2019 09:42 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 20 Jun 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
हमले की जानकारी देती माही गिल
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेत्री माही गिल पर जानलेवा हमला किया गया। यही नहीं उनके साथ बदतमीजी और हाथापाई भी की गई और उन्होंने कार में छिपकर जान बचाई। वारदात महाराष्ट्र के ठाणे में उगाही करने वाले एक गिरोह ने अंजाम दी। हमले में मशहूर सिनेमेटोग्राफर संतोष थुंडियल को ज्यादा चोट आई है। हमला उस वक्त हुआ, जब पूरी यूनिट एकता कपूर की वेब सीरीज फिक्सर का क्लाइमेक्स शूट कर रही थी।
निर्माता करण जौहर और अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म काल से चर्चित हुए निर्देशक सोहम इन दिनों एकता कपूर के लिए एक वेब सीरीज बना रहे हैं। इसमें लीड रोल माही गिल कर रही हैं। सीरीज का क्लाइमेक्स सीन बुधवार को ठाणे में घोड़बंदर रोड की एक फैक्ट्री में फिल्माया जा रहा था। इस दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे चार लोग हथियारों से लैस होकर लोकेशन में घुस आए और यूनिट के साथ मारपीट करने लगे।
इन लोगों ने शूटिंग के उपकरणों को तोड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन चारों युवकों ने उन पर और सीनियर सिनेमेटोग्राफर संतोष पर हमला कर दिया गया। संतोष को इस हमले में काफी चोट लगी। उनके माथे पर 10 टांके लगाए गए हैं।

Trending Videos
पुलिस के सामने भी होती रही मारपीट
सोहम के मुताबिक, सेट पर हंगामे की सूचना पुलिस को पहले से थी और जैसे ही हंगामा शुरू हुआ, पुलिस ने अंदर आकर गेट बंद करा दिया। पुलिस के सामने भी मारपीट जारी रही। यही नहीं पुलिस ने बजाय हमलावरों को पकड़ने के शूटिंग का सारा सामान जब्त करने की धमकी दी। पुलिस के डर से यूनिट के लोग अब इस मामले की शिकायत करने से भी कतरा रहे हैं।
माही काफी डर गईं
चंडीगढ़ निवासी एक्ट्रेस माही गिल इस हमले के बाद बेहद डरी हुई नजर आईं। हमलावरों ने उनके साथ हाथापाई की। खुद पर हमले की आशंका को देखते ही माही भागकर अपनी कार में जा छिपीं और जान बचाई। उन्होंने बताया कि यह सब बहुत डराने वाला था और मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की किसी शूटिंग के दौरान इस तरह के माहौल का सामना उन्हें पहली बार करना पड़ा।
प्रोग्रेसिव डायरेक्टर्स एसोसिएशन की तरफ से निर्देशक अश्विनी चौधरी ने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच करने और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाकर फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।