{"_id":"5bbb9dd1867a5528677b9484","slug":"attack-on-bjp-mla-s-son-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, कार सवार युवकों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, कार सवार युवकों ने मारी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सफीदों (जींद)
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के असंध से भाजपा विधायक बख्शीश सिंह के बेटे हरप्रीत पर रविवार देर रात जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने हरप्रीत की गाड़ी पर एक गोली चलाई गई, जो कार के डेसबोर्ड पर जा कर लगी। हरप्रीत बाल-बाल बच गए। सूत्रों के अनुसार हमलावर हरप्रीत पर पहले रेड रॉक्स सिनेमा के पास गोली मारने की कोशिश की थी, लेकिन वहां से वह बच निकले। घटना सफीदों के नहर पुल के पास की है।
विज्ञापन
इसके बाद नहर पुल के पास एक कार और बाइक सवार लोगों ने हरप्रीत पर गोली चलाई। पुलिस ने असंध निवासी हीरा को नामजद कर छह-सात अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, असंध निवासी हरमिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात विधायक बख्शीश सिंह के बेटे हरप्रीत के साथ किसी काम से सफीदों आया था।
विज्ञापन
जब वह नहर पुल पर पहुंचे तो सफेद रंग की फॉरच्यूनर गाड़ी पर सवार लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने गाड़ी का शीशा खोलने को कहा। जब उन्होंने शीशा खोला तो असंध के डेरा गुजरातीयां निवासी हीरा सिंह ने हरप्रीत पर रिवॉल्वर से गोली चला दी। उन्होंने तुरंत गाड़ी भगा ली। इससे गोली गाड़ी के डेसबोर्ड पर जाकर लगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि मामले की सूचना उन्हें जैसे ही मिली वह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा रात को ही जींद सीआईए व डीएसपी सुनील कुमार ने भी लिया। इस मामले में असंध निवासी हीरा सिंह को नामजद कर छह-सात अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
दो बार घेरी गई गाड़ी
सूत्रों के अनुसार हरप्रीत की गाड़ी रात करीब सवा आठ बजे रेड रॉक्स सिनेमा से निकली थी। यहां कार व बाइक सवार लोगों ने उनकी कार को घेरने का प्रयास किया, लेकिन वह निकल गए। इसके बाद जैसे ही वह लोग नहर पुल के पास पहुंचे, युवकों ने उन पर हमला कर दिया।