{"_id":"572f367e4f1c1b0f7e5cd97b","slug":"attack-on-akali-leader-home-robbery-of-3-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर हमला कर लुटेरों ने अकाली नेता के दोनों पैर तोड़े, लूटपाट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर पर हमला कर लुटेरों ने अकाली नेता के दोनों पैर तोड़े, लूटपाट की
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 09 May 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
लूट की जांच
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धांधरा रोड स्थित सतजोत नगर इलाके में रविवार सुबह हथियारबंद बंद युवकों ने अकाली नेता राजीव कुमार शर्मा के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में तोड़-फोड़ की और तेजधार हथियार से वार कर राजीव शर्मा की दोनों टांगें तोड़ दी। घर के बाकी सदस्यों ने खुद को कमरों में बंद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
इसके बाद हमलावर घर से तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घायल अकाली नेता को परिजनों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद अकाली नेता की शिकायत पर अखिलेश, दविंदर, नीरज, संगम और दो अन्य युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास और घर में घुस कर लूटपाट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी वहीं है जिन्होंने पार्किंग को लेकर शनिवार को दो भाइयों पर हमला किया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राजीव शर्मा के भांजे प्रिंस ने बताया कि उनका कपड़े का काम है। आरोपी अखिलेश का इलाके में जिम है और वह अक्सर गुंडागर्दी करता रहता है। करीब एक सप्ताह पहले भी उनका आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने आरोपियों का एक साथी काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जिसके बाद उन्हें धमकियां मिलने लगी और उन पर समझौते का दबाव पड़ने लगा। उन्होंने झगड़े को आगे न बढ़ा आरोपियों से समझौता कर लिया।
विज्ञापन
प्रिंस के अनुसार शनिवार रात उनके मामा किसी से तीन लाख रुपये लेकर आए थे। रविवार सुबह वह कमरे में बैठकर हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक की बाहर से आवाज आई कि शर्मा जी घर पर हैं। इस पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो हथियारों से लैस युवक एक दम से अंदर घुस गए। उन्होंने अंदर घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर के सदस्य खुद की जान बचाने के लिए अलग अलग कमरों में घुस गए। आरोपियों ने राजीव को काबू कर उनके साथ मारपीट की और तेजधार हथियार से हमला कर दोनों टांगें तोड़ दी। जाते जाते आरोपी वहां रखे तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने राजीव को अस्पताल पहुंचाया।
बलकार सिंह, इंचार्ज, चौकी बसंत एवेन्यू ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने शनिवार को भी दो भाइयों पर हमला किया था। उसका मामला भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज है। अभी सब आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।