फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News: Attack on ABVP President and Workers at Punjab University, Chandigarh

पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी अध्यक्ष और सचिव समेत कई छात्रों पर हमला, छात्र संघ चुनाव की रंजिश

Sat, 28 Sep 2019 02:22 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 28 Sep 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News: Attack on ABVP President and Workers at Punjab University, Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में शुक्रवार की शाम एबीवीपी के अध्यक्ष कुलदीप पंघाल और सचिव परविंदर समेत 5 स्टूडेंट्स पर कुछ बाहरी स्टूडेंट्स ने हमला कर दिया। इसमें बीच बचाव करने आए एबीवीपी के छात्र कृष्ण घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने हमलावरों पर डीडीआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को पीयू की फिजिक्स कैंटीन में एबीवीपी अध्यक्ष कुलदीप पंघाल और सचिव परविंदर के साथ संगठन के कुछ कार्यकर्ता बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान अचानक सुमित, रुहिल, संजीव, रविंदर और प्रदीप समेत कई छात्रों ने हमला बोल दिया। इतने में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच कृष्ण ने बीच बचाव किया तो उसके सिर में चोट लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर जा चुके थे। पुलिस ने कृष्ण का मेडिकल करवाया और हमलावरों के खिलाफ डीडीआर दर्ज की है। उधर, एबीवीपी अध्यक्ष कुलदीप पंघाल का कहना है कि चुनाव के टाइम कुछ दूसरे संगठनों से छात्र आकर संगठन में शामिल हुए थे, उन्हीं की शह पर यह हमला किया गया। उन पर संगठन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। उन्हें किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed