फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ATM thug gang's member arrested in Jalandhar

ATM से ठगी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, इस तरीके से करते थे वारदात, आप भी जान लीजिए

Fri, 16 Nov 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Fri, 16 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
ATM thug gang's member arrested in Jalandhar
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एडीसीपी सिटी

एक एटीएम ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह बेहद ही शातिर अंदाज से वारदात को अंजाम देता था। उसके निशाने पर एक निश्चित उम्र के लोग होते थे। पल भर में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो जाते थे। यह गिरोह पंजाब के जालंधर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गिरोह के आठ सदस्यों को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 36 एटीएम कार्ड व तीन दोपहिया वाहन बरामद किये गए हैं। ठगों के पास से 46 हजार की नकदी बरामद की गयी है।        

विज्ञापन


एडीसीपी सिटी परमिंदर भंडाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि निर्मल सिंह पुत्र चन्नण सिंह निवासी रामामंडी ने शिकायत की थी कि वह पैसे निकलावने के लिए एटीएम पर गया तो जालसाजों ने उसका कार्ड बदलकर एटीएम से पैसा निकलवा लिया और उसके साथ जालसाजी की। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन


भंडाल ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर गगनदीप पुत्र अशोक निवासी संतोखपुरा, राज देव पुत्र बली राम निवासी लंबा पिंड व इसका भाई राजकुमार, अबरीस सन्नी निवासी गांधी नगर, राजकुमार निवासी संतोषी नगर, अजय कुमार दाना निवासी अमरीक नगर, सूरज निवासी उपकार नगर, मान सिंह निक्का निवासी मुस्लिम कालोनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह के सदस्यों की तलाशी लेने पर उनके पास से 36 एटीएम कार्ड बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ शहर के अलग अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। भंडाल के मुताबिक, गिरोह के सदस्य सफाई से एटीएम कार्ड के भीतर जाते किसी बुजुर्ग के पीछे चले जाते थे और जब उसकी ट्रांजेक्शन पूरी हो जाती तो कहने लगते कि अभी आपका एटीएम चल रहा है, इसलिए दोबारा कार्ड डालकर क्लोज करो।


 बुजुर्ग व्यक्ति कार्ड डालकर पासवर्ड लगाता तो जालसाज उसको देख लेते। जैसे ही व्यक्ति एटीएम कार्ड निकालता तो जालसाज उसके हाथ पर हाथ मारते और बड़ी सफाई से एटीएम कार्ड को बदल देते थे। इसके बाद वह एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर खुद पैसा निकलवा लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed