फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   atlercation between inspector and youth in Panchkula

दारू पीकर दिखाई पुलिसवाले ने दबंगई, युवकों से झगड़ा

Thu, 12 Dec 2013 08:46 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
अमर उजाला पंचकूला Updated Thu, 12 Dec 2013 08:46 AM IST
विज्ञापन
atlercation between inspector and youth in Panchkula
देर रात करीब सवा ग्यारह बजे सेक्टर-11 में ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर और कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। इंस्पेक्टर का आरोप है कि युवक सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे थे। वहीं, युवकों के मुताबिक वे शराब नहीं पी रहे थे और मीट खाने आए थे।
विज्ञापन


युवकों ने सेक्टर-5 के थाने में इंस्पेक्टर की लिखित में शिकायत दी है। घटना के बाद से इंस्पेक्टर अस्पताल में भर्ती है। उनका कहना है कि युवकों ने मारपीट की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था और मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन


देर रात इंस्पेक्टर को सेक्टर-11 में सार्वजनिक जगह पर कुछ युवक दिखाई दिए। इंस्पेक्टर पूछताछ करने उनके पास गए तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। युवको का कहना है कि वे शराब नहीं पी रहे थे। उन्होंने अपने परिजन भी मौके पर बुला लिए। परिजन युवकों के साथ सेक्टर-5 के थाने में पहुंच गए और इंस्पेक्टर का मेडिकल कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला थाने पहुंचने से पहले इंस्पेक्टर मौके से खिसक गए। युवकों और उनके परिजनों का आरोप है कि इंस्पेक्टर नशे की हालत में था। उन्होंने थाने में घटना की लिखित में शिकायत भी दी। इसी दौरान इंस्पेक्टर एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। सेक्टर पांच पुलिस को दिए बयान में इंस्पेक्टर ने युवकों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार युवक सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे थे। इसलिए वे उन्हें रोकने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed