{"_id":"57054ce34f1c1b2d5cc81437","slug":"assault-with-former-hockey-captain-pargat-singh-hand-fracture","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व हॉकी कैप्टन परगट सिंह से शराबी ने की मारपीट, हाथ में फ्रैक्चर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व हॉकी कैप्टन परगट सिंह से शराबी ने की मारपीट, हाथ में फ्रैक्चर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व हॉकी कप्तान और जालंधर कैंट से अकाली विधायक परगट सिंह से चंडीगढ़ सेक्टर-9 की मार्केट में मंगलवार रात में एक शराबी इनोवा चालक ने मारपीट की। उनके दाहिने हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर आया है। भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान और पंजाब के एमएलए परगट सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को चंडीगढ़ किसी काम से आए थे।
विज्ञापन
वहां, रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी के साथ कार से सेक्टर-9 की मार्केट में पहुुंचे । परगट ने बताया कि जैसे ही वह मार्केट में पहुंचे तो पाया कि वहां सड़क के बीच में एक इनोवा कार खड़ी थी। वह कार से उतरे और इनोवा में बैठे व्यक्ति से कहा कि -भाई आपने कार सड़क के बीच में क्यों लगा रखी है? इसे दूसरी जगह लगा लो। विधायक ने बताया कि इतने में इनोवा सवार गाड़ी से उतरा और उनसे बदसलूकी करने लगा।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि उन्होंने उसको रोकने की कोशिश की तो वह उन पर टूट पड़ा और मारपीट करने लगा। इसी दौरान उनके दाहिने हाथ की अंगुली में फैक्चर आ गया। बुधवार को उन्होंने बताया कि वह इस समय बिलकुल ठीक हैं। वह अपने घर जालंधर आ गए हैं।
विज्ञापन
अकाली विधायक ने आरोप लगाया कि इनोवा चालक शराब के नशे में था। इसलिए, उन्होंने उसका उत्पात बढ़ता देख पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस ने आरोपी को काबू किया। वहीं, परगट सिंह को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया। वहां, प्राथमिक इलाज के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।
खुद कार ड्राइव कर रहे थे विधायक: परगट सिंह ने बताया कि जब वह मार्केट गए थे तो गनर को साथ नहीं ले गए थे। वह खुद ही कार ड्राइव करते हुए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वह मारपीट करने वाले को पहचानते नहीं हैं। उसने शराब के नशे में यह कांड किया। अकाली विधायक ने कहा कि इसके बाद उन्होंने सेक्टर-3 थाने में आरोपी के लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
मेडिकल में हुई शराब की पुष्टि: पुलिस के अनुसार आरोपी इनोवा चालक सेक्टर-22 निवासी कमलजीत का देर रात मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि की गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी की इनोवा जब्त कर ली है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी बेरोजगार है और वह सेक्टर-9 में घूमने आया था।