{"_id":"30d2826a01f66df5ee517367d11c0cfc","slug":"asi-suicide-after-head-constable-murder-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल को गोली मारकर ASI ने खुद को भी उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेड कांस्टेबल को गोली मारकर ASI ने खुद को भी उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रोहतक में हेड कांस्टेबाल को गोली मारकर एएसआई ने खुद को भी गोली मार ली। मामूली सी बात पर विवाद हुआ था। दोनों ही पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई। जांच के बाद सामने आया है कि दोनों के बीच दो दिन पहले गेट खोलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद एएसआई ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि दोनों के बीच किसी जातीय टिप्पणी को लेकर भी विवाद था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की। सीआईए वन में तैनात जींद के करसौला गांव निवासी ईएचसी संजय कुमार कमरे के अंदर सो रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान हिसार के सिंघवा गांव निवासी एएसआई (मुंशी) रोहताश वहां पहुंचा और संजय के सिर में गोली मार दी। इससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर अन्य स्टाफ वहां पहुंचा, लेकिन इससे पहले ही रोहताश ने खुद के सिर में भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो दिन पहले संजय रात के समय ड्यूटी से आया था और गेट खुलवाया। उस समय रोहताश व उसके बीच कहासुनी और हाथापाई भी हुई थी। सीआईए परिसर में हुई इस वारदात के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी खुद मौके पर रहे और यहां तक चंडीगढ़ में बैठे पुलिस के आला अधिकारियों को भी फोन पर जानकारी दे दी गई।