फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI shot dead in Narayangarh of Haryana

सेशन जज हत्याकांडः मुख्य गवाह को मारने पहुंचे बाइक सवार, रोकने पर सुरक्षाकर्मी की गोली मार की हत्या

Mon, 03 Jun 2019 01:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jun 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
ASI shot dead in Narayangarh of Haryana
मृतक एएसआई का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नारायणगढ़ के बड़ागांव के बाहर स्थित अपने वाशिंग सर्विस स्टेशन पर बैठे शिक्षक सेशन जज हत्याकांड के मुख्य गवाह रामबीर के सुरक्षा गार्ड की बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी रविवार शाम रामबीर को मारने पहुंचे थे। इस दौरान रामबीर की सुरक्षा में तैनात यमुनानगर निवासी एएसआई सुरेश कुमार ने जब उनको रोका तो आरोपियों ने उस पर गोली दाग दी।
विज्ञापन


हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही एडीजीपी आलोक वर्मा और कुरुक्षेत्र एसपी आस्था मोदी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया है। बड़ागांव निवासी रामबीर ने बताया कि बीते वर्ष नौ जुलाई को उनके गांव के शिक्षक सेशन जज की हत्या के मामले में वह मुख्य गवाह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे इस मामले में गवाही न देने के लिए बहुत बार धमकियां मिल चुकी हैं। इस पर प्रशासन से उसकी अपील पर उसे सुरक्षा गार्ड मुहैया करवा दिया था। रामबीर ने बताया कि वह रविवार शाम को बड़ागांव बाहर स्थित अपने वाशिंग सर्विस स्टेशन पर बैठा था और उसकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड एसआई सुरेश कुमार भी वहीं पर मौजूद था। 

इसी दौरान बिना नंबर की एक बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे। पहले तो उन्होंने बाइक ठीक करवाने और वाशिंग का बहाना बनाया। इस पर रामबीर को बिना नंबर की बाइक देख और उनकी बोली यूपी की होने पर शक हुआ। इस पर उसने एएसआई सुरेश को तुरंत मामले की जानकारी दी।

रामबीर ने बताया कि एएसआई सुरेश कुमार ने युवकों से बाइक के कागजात मांगे तो आरोपियों ने हड़बड़ा कर पिस्तौल से सुरेश कुमार पर फायर कर दिया। गोली लगने से सुरेश की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान रामबीर ने जब हमलावरों का पीछा किया तो उस पर भी दो फायर किए, जिससे वह बच निकला। इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए। 

सेशन जज के बाकी हत्यारे पुलिस नहीं गिरफ्तार कर रही 
मृतक सेशन जज के भाई विजय कुमार का आरोप है कि उसके भाई की हत्या के मामले में अभी भी कई आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं जबकि हत्या हुए एक वर्ष बीतने को है। उन्होंने बताया कि रामबीर के पास 4-5 लोग हमेशा होते हैं लेकिन रविवार को यहां सिर्फ एक या दो ही थे। इस पर हमलावरों ने मौका देखकर हमला करवाया।

यह था मामला 
बड़ागांव में सेशन जज अध्यापक था और उसकी पत्नी गांव में सरपंच है। सरपंच बनने पर कुछ लोग उनसे रंजिश रख रहे थे। सेशन जज को कई बार जान से मारने की धमकियां मिली थीं। नौ जुलाई 2018 को सुबह करीब साढ़े आठ बजे सेशन जज जब स्कूल जा रहा था, उसी दौरान उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed