फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI robbed Hawala merchant with head constable

पंजाब पुलिस की करामात, ASI ने हेड कांस्टेबल के साथ मिल हवाला कारोबारी को लूटा

Mon, 08 May 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 08 May 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
ASI robbed Hawala merchant with head constable
पंजाब पुलिस - फोटो : FILE PHOTO
पंजाब पुलिस के एक एएसआई ने अपने हेड कांस्टेबल साथी के साथ मिलकर हवाला कारोबारी के घर से बीस लाख रुपये लूट लिए। जब पुलिस ने जांच की तो मामला खुल गया।
विज्ञापन


पुलिस ने एएसआई गुरकेवल सिंह, हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह, सुरजीत सिंह सोनी, मनी कुमार उर्फ टिंकू, कमल किशोर और नीलम कुमार उर्फ पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों मुलाजिमों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इन आरोपियों के खिलाफ शिकायत देने वाले जयदीप और उसकी कंपनी के खिलाफ भी पुलिस जांच कर रही है। 

डीसीपी ध्रुमण निंबले ने कहा कि जयदीप अहमदाबाद की पटेल कमलेश कुमार कांति लाल एंड कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता है। उसने दो दिन पहले शिकायत दी थी कि 2 मई को कंपनी के जालंधर यूनिट का मैनेजर उसे चार लाख रुपये किसी काम के लिए दे गया था। दोपहर के समय दो वर्दीधारी और एक बिना वर्दी के तीन लोग उसके घर घुस आए और उसे मारपीट कर चार लाख रुपये लूट ले गए। इसके बाद पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान कुछ अलग कहानी सामने आई।
विज्ञापन

दो पुलिस कर्मचारियों समेत छह पर केस दर्ज

ASI robbed Hawala merchant with head constable
पंजाब पुलिस - फोटो : Demo Pic
डीसीपी ने कहा कि आरोपी नीलम कुमार को पता चला कि जयदीप ट्रांजेक्शन कंपनी में काम करता था और साथ में हवाला का कारोबार भी करता है। उसे अंदाजा था कि जयदीप के घर में पचास लाख रुपये हैं। उसने इसकी जानकारी अपने दोस्त मनी और कमल को दी। कमल और मनी ने इसके बारे में सुरजीत सिंह उर्फ सोनी को बताया। एएसआई गुरकेवल सिंह और हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह सोनी के दोस्त थे।

सभी ने मिल कर जयदीप के घर लूट का प्लान बनाया। इसके तहत गुरकेवल और सरबजीत नीलम को लेकर जयदीप के घर पहुंचे। वहां उन्हें 20 लाख रुपये मिले। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और डरा धमका कर उससे पैसे लेकर चलते बने। जयदीप ने इसके बारे में अपने मालिकों को बताया। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत करने को कहा, लेकिन पैसे कम लिखाने की बात कही। जयदीप ने बीस के बजाय चार लाख रुपये लिखवाकर पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने जब जांच की तो मामला खुल गया। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। 

डीसीपी ने कहा कि जयदीप और उसकी कंपनी के खिलाफ पुलिस ईडी को लिखकर भेजेगी और जांच करने की सिफारिश करेगी। आरोपी एएसआई गुरकेवल के खिलाफ पहले भी बठिंडा में तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है ताकि पूरे रैकेट का पर्दाफाश हो सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed