फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI rape with daughter and mother in Kaithal of Haryana

हरियाणाः नाबालिग और उसकी मां से एएसआई ने किया दुष्कर्म, 18 लोगों पर घर के बाहर पहरा देने का आरोप

Thu, 04 Oct 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Updated Thu, 04 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ASI rape with daughter and mother in Kaithal of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के कैथल में खाकी वर्दी पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। यह आरोप एक नाबालिग ने लगाए हैं। लड़की ने शिकायत में कहा है कि उसके और उसकी मां के साथ एएसआई ने दुष्कर्म किया और इस साजिश में कई पुलिसवाले शामिल रहे। मामला कैथल के कलायत क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


एक नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने एएसआई के खिलाफ उससे और उसकी मां से दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 अन्य पुलिसकर्मियों समेत 18 लोगों के खिलाफ साजिश रचने, घर से 50 हजार रुपये ले जाने और नाबालिग के पिता पर झूठा केस दर्ज करने के आरोप में भी केस दर्ज किया है। एसपी ने इस मामले की जांच एसआईटी से करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कलायत थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग ने पुलिस को शिकायत दी है कि सरपंच बीरबल और सुरजीत सिंह उसके वकील पिता से रंजिश रखते हैं। उन्होंने इसी रंजिश में पुलिस से मिलीभगत कर उसके पिता के खिलाफ एक लड़की के अपहरण का केस दर्ज करवाया था। अदालत में लड़की के बयान देने के बाद यह केस रद्द हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को पीटा और धमकाया भी

ASI rape with daughter and mother in Kaithal of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

इसके बाद दोनों ने एएसआई शमशेर सिंह के साथ मिलकर उसके पिता के खिलाफ षड्यंत्र रचा और उन्हें झूठे केस में फंसाने की कोशिश की। नाबालिग का आरोप है कि बीरबल ने इसके लिए एएसआई शमशेर को 20 हजार रुपये रिश्वत दी। एएसआई उसे और उसकी मां को घर से उठाकर थाने ले गया। काफी समय तक दोनों को थाने में बंद रखा, दोनों को पीटा और धमकाया भी। 

नाबालिग ने आरोप लगाया कि एएसआई शमशेर सिंह उसे और उसकी मां को एएसआई रोशन लाल, कांस्टेबल दिलावर सिंह, हेड कांस्टेबल रणदीप, ईएएसआई बजीर सिंह, महिला एएसआई धनपति और ईश्म सिंह के साथ उनके घर ले आए। वहां शमशेर सिंह ने दोनों के साथ दुष्कर्म किया और कई दिन तक कमरे में बंद रखा।

छह पुलिसकर्मी समेत 18 लोगों पर घर के बाहर पहरा देने का आरोप है। शमशेर और अन्य पुलिस वालों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पैसे का लालच देकर मुंह बंद रखने को कहा। दोनों पर अपने वकील पिता के खिलाफ गवाही देने का दबाव बनाया और उन्हें बेरहमी से पीटा। इस मामले की शिकायत कैथल एसपी आस्था मोदी से भी की।

एसआईटी का गठन कर होगी जांच
नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में शीघ्र ही एसआईटी का गठन किया जाएगा। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। - आस्था मोदी, एसपी कैथल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed