फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI caught red handed while taking bribe, punjab crime news

4 दिन पहले हेड कांस्टेबल से ASI बना, महिला से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Fri, 29 Dec 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
ASI caught red handed while taking bribe, punjab crime news
bribe - फोटो : Demo Pics
महिला को नशा तस्करी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सीआईए स्टाफ कपूरथला के एएसआई को बुधवार को विजिलेंस कपूरथला की टीम ने रंगों हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


विजिलेंस ने आरोपी से रंग लगे नोट भी बरामद करे हैं। आरोपी एएसआई को एसएसपी कपूरथला संदीप कुमार शर्मा अभी चार दिन पहले 24 दिसंबर को कैश वैन लूट मामले में बेहतरीन काम के लिए हेड कांस्टेबल से एएसआई पदोन्नत किया था।
विज्ञापन


एसएसपी विजिलेंस दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि कपूरथला विजिलेंस यूनिट के डीएसपी कर्मवीर सिंह को महिला जोगिंदर कौर, निवासी गांव नवा पिंड भट्ठे ने शिकायत दी थी। शिकायत में महिला ने बताया कि उसे सीआईए स्टाफ कपूरथला में तैनात एएसआई सतनाम सिंह बार-बार धमका रहा है कि वह (जोगिंदर कौर) पहले डोडे चूरापोस्त बेचने का काम करती थी और अब भी बेचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि वह डोडे बेचने का काम नहीं करती है। इस पर सतनाम सिंह उसे धमकाते हुए कहने लगा कि वह उसे थाना कोतवाली में 24 दिसंबर को दर्ज एफआईआर नंबर 393 में धक्के से उसका नाम डलवा देगा। इस एफआईआर में कोतवाली पुलिस ने 30 किलो डोडो चूरापोस्त पकड़ी थी।

कैशवैन लूट मामले में बेहतर काम करने पर मिली थी प्रमोशन

ASI caught red handed while taking bribe, punjab crime news
मामले का आईओ सीआईए स्टाफ का एएसआई हरजीत सिंह उसे जानता है। नहीं तो 25 हजार रुपये रिश्वत दे। एसएसपी ने बताया कि महिला ने मिन्नत कर सौदा 10 हजार रुपये में तय किया और 27 दिसंबर को शाम छह बजे शालीमार बाग में रकम देने का स्थान तय किया।

इसके बाद महिला ने कपूरथला विजिलेंस को शिकायत दी। विजिलेंस ने रंग लगे नोट महिला को दिए। जोगिंदर कौर ने तय स्थान पर जाकर एएसआई सतनाम सिंह को रकम दे दी। इसके साथ ही विजिलेंस के डीएसपी कर्मवीर सिंह, इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह, इंस्पेक्टर दलबीर सिंह, एएसआई सुखचैन सिंह ने एएसआई सतनाम सिंह दबोच लिया। सरकारी गवाह वेटरनरी अधिकारी डा. रमेश शर्मा, डा. मनप्रीत सिंह और शेडो गवाह कृषि विभाग के ज्वाला प्रसाद की मौजूदगी में एएसआई की जेब से रंग लगे नोट बरामद कर लिए।

डीएसपी कर्मवीर सिंह ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले में आईओ एएसआई सीआई स्टाफ हरजीत सिंह से पूछा तो उसने कहा कि वह इस मामले के बारे में कुछ नहीं जानता है। आईओ विजिलेंस इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने आरोपी एएसआई को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपी एएसआई को 24 दिसंबर को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान एसएसपी कपूरथला संदीप कुमार शर्मा ने भोगपुर बैंक कैशवैन लूट मामले में उम्दा कारगुजारी के लिए हेड कांस्टेबल से एएसआई के तौर पर स्टार लगाकर पदोन्नति किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed