फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI arrested for taking bribe of 20 thousand in Ludhiana

Ludhiana News: 20 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, थाना टिब्बा में है तैनात, विजिलेंस ने दबोचा

Fri, 21 Jul 2023 08:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Jul 2023 08:06 PM IST
सार

एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि दलजीत कौर की एक शिकायत थाना टिब्बा में लंबित थी। इसकी जांच एएसआई सतनाम सिंह के पास थी। आरोपी पिछले काफी समय से उक्त शिकायत को निपटाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी ने 1.40 लाख रुपये की मांग की थी लेकिन दलजीत कौर उतने पैसे नहीं दे पाई।

विज्ञापन
ASI arrested for taking bribe of 20 thousand in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक शिकायत का निपटारा कराने के बदले महिला से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते थाना टिब्बा के एएसआई को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई के निजी कारिंदे को भी काबू किया गया है। वह ही सेटिंग करवा रहा था।

विज्ञापन


विजिलेंस की टीम ने जगदीशपुरा मोहल्ला में ट्रैप लगाकर एएसआई को काबू किया। इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने राम नगर की रहने वाली दलजीत कौर की शिकायत पर एएसआई सतनाम सिंह और निजी व्यक्ति बलबीर ढिल्लों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी एएसआई बलबीर ढिल्लों के घर ही पैसे लेने पहुंचा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि दलजीत कौर की एक शिकायत थाना टिब्बा में लंबित थी। इसकी जांच एएसआई सतनाम सिंह के पास थी। आरोपी पिछले काफी समय से उक्त शिकायत को निपटाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी ने 1.40 लाख रुपये की मांग की थी लेकिन दलजीत कौर उतने पैसे नहीं दे पाई। इसके बाद उसकी मुलाकात बलबीर ढिल्लों से हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलबीर ढिल्लों ने 60 हजार रुपये में फैसला करवा दिया। 20 हजार रुपये की पहली किश्त देने का समय शुक्रवार को तय किया गया था। पैसे बलबीर ढिल्लों के घर पर देने थे। इसी दौरान दलजीत कौर ने विजिलेंस के पास शिकायत दे दी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैप लगाया और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed