{"_id":"60943fedae6d27607b6b236d","slug":"asi-abusing-to-people-at-batala-video-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला: बीच सड़क गाली देते एएसआई का वीडियो वायरल...अब विभाग ने गिराई गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटाला: बीच सड़क गाली देते एएसआई का वीडियो वायरल...अब विभाग ने गिराई गाज
Fri, 07 May 2021 01:09 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 May 2021 01:09 AM IST
सार
वीडियो में इस घटना को बटाला के डेरा बाबा नानक रोड स्थित गांव तारागढ़ के अड्डे का बताया है। गुरुवार को यह वीडियो खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बटाला पुलिस के एक एएसआई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह लोगों को सरेआम गाली दे रहा है। उसके व्यवहार से लग रहा है कि या तो वह नशे में घुत है या फिर मानसिक तौर पर बीमार है। वहीं वीडियो बनाने वाला युवक एएसआई से कह भी रहा है कि वह लोगों को गाली क्यों दे रहा है?
विज्ञापन
वीडियो में इस घटना को बटाला के डेरा बाबा नानक रोड स्थित गांव तारागढ़ के अड्डे का बताया है। गुरुवार को यह वीडियो खूब वायरल हुआ। जब पत्रकारों ने आरोपी एएसआई से पूछा कि वह वर्दी में डयूटी के दौरान लोगों को गाली क्यों दे रहा था तो उसने बताया कि तारागढ़ के कुछ लोग उसे तंग करते हैं। उसके पिता बीमार हैं और वह इससे परेशान है।
विज्ञापन
उसने कहा कि न तो उसने शराब पी रखी है और न वह शराब पीता है। सिर्फ बीपी की दवाई खाता है। उस समय उसने दवाई खा रखी थी। इस संबंध में डीएसपी सिटी परविंदर कौर ने बताया कि इस एएसआई की पोस्टिंग तो बटाला पुलिस लाइन में है, मगर इसकी डयूटी तारागढ़ के पास पुलिस नाके पर थी। फिलहाल एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन