{"_id":"5c0aa030bdec2241cc6189b0","slug":"armyman-shot-dead-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः असलहा भंडार से इशू करवाई राइफल और फौजी ने खुद को मार ली गोली, हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः असलहा भंडार से इशू करवाई राइफल और फौजी ने खुद को मार ली गोली, हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर( पंजाब)
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फौजी ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फौजी ने खुदकुशी करने के लिए असलहा भंडार से राइफल इशू करवाई थी। इस संबंध में थाना कैंट पुलिस को सूचना दी है। पुलिस के मुताबिक नायक ओमाशंकर मिश्रा 607 ईएमई बटालियन फिरोजपुर में तैनात था। पंजाब में अलर्ट घोषित होने के कारण उसने असलहा भंडार से गुरुवार को अपनी सर्विस राइफल इंसास इशू करवाई।।
विज्ञापन
हालांकि उसने रात गोली मार कर आत्महत्या कर ली। ओमशंकर के खुदकुशी करने पर बटालियन में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही सेना के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। ओमाशंकर को अस्पताल लेकर पहुंचे, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओमाशंकर के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
उधर, सूत्रों के मुताबिक ओमाशंकर की ड्यूटी वर्कशाप में थी, जिस जवान की ड्यूटी रात के समय होती है, उसे ही असलहा इशू होता है। जानकारों का कहना है कि ओमाशंकर की रात को ड्यूटी नहीं थी। सेना के अधिकारी ओमाशंकर की खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन