{"_id":"8b6fbfe94667d4535e4851a36ee1438f","slug":"army-personnel-commit-suicide-in-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की साली से न हुई शादी तो मर गया फौजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई की साली से न हुई शादी तो मर गया फौजी
लखवीर सिंह लक्की/अमर उजाला, अमलोह (फतेहगढ़ साहिब)
Updated Tue, 09 Sep 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट की 5-सिखलाइट इनफेंट्री ममून कैंट में तैनात अमलोह के गांव राईयेवाल के जसविंदर सिंह (22) ने शादी का प्रस्ताव टूटने से दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी। आठ सितंबर सुबह करीब 8 बजे जसविंदर ने उस समय अपने सिर पर गोली मार ली थी जब उसके साथी सुबह की परेड में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
घटना का पता दोपहर करीब तीन बजे लगा था। गोली सिर से पार होकर पीछे की दीवार में जा लगी थी। सूचना मिलते ही जसविंदर के परिजन पठानकोट पहुंच गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह शव को वारिसों के हवाले कर दिया। जसविंदर सिंह का शव बुधवार सुबह गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
जसविंदर सिंह के दोस्त लक्खा के अनुसार जसविंदर की साल पहले ही फौज में नई भर्ती हुई थी और वह फौज में 6 महीने की ट्रेनिंग लेकर दो महीने की छुट्टी के लिए जुलाई-अगस्त को अपने घर आया हुआ था। जसविंदर सिंह को अपनी भाभी की बहन बहुत पसंद थी और उसने अपने घरवालों को भाभी के परिवार वालों के पास जाकर शादी का प्रस्ताव रखने को कहा था।
विज्ञापन
इसके लिए परिवार ने कुछ समय मांगा था, लेकिन लड़की वालों ने शादी के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस कारण जसविंदर सिंह का अपने परिवार वालों से झगड़ा हो गया और वह फौज में वापस न जाने की जिद पर अड़ गया।
परिवार वाले तीन सितंबर को बड़ी मशक्कत से उसे मिलिट्री कैंप में छोड़कर आए थे। बाद में भी जसविंदर अपने शादी रचाने की जिद करता रहा और कोई हल न निकलता देख सोमवार को उसने अपने सिर में गोली मार ली। जसविंदर सिंह का पिता नाजर सिंह मजदूरी करता है और उसका छोटा भाई काला शादीशुदा है।