{"_id":"57ee24a64f1c1b9074575a15","slug":"army-man-posted-in-leh-ladakh-raped-sister-in-law-sister-and-captured-mms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लेह लद्दाख में तैनात फौजी ने भाभी की बहन से रेप कर बनाया MMS","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेह लद्दाख में तैनात फौजी ने भाभी की बहन से रेप कर बनाया MMS
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Fri, 30 Sep 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
लेह लद्दाख में तैनात फौजी ने अपनी भाभी की बहन को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया और एमएमएस भी बना लिया। घटना हरियाणा के हिसार की है।
झज्जर की 24 साल की एक युवती फरवरी महीने में यहां जीजेयू में दाखिला लेने आई थी। उसकी बहन का फौजी देवर उसे कैंट एरिया में ले गया और एक साथी के क्वार्टर में ले जाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उससे दुष्कर्म कर डाला।
फौजी अब लेह लद्दाख में तैनात है। झज्जर महिला थाना पुलिस ने नामजद फौजी के खिलाफ रेप और उसके तीन-चार दोस्तों के खिलाफ मदद करने का केस दर्ज मामला यहां ट्रांसफर कर दिया है।
युवती ने शिकायत देकर कहा कि वह जीजेयू में दाखिला लेने आ रही थी तो बहन के देवर भिवानी के नरेश फौजी ने उसे फोन कर कैंट के पास आने को कहा। वह बस से कैंट के पास उतर गई। नरेश उसे अपने एक दोस्त के क्वार्टर में ले गया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया
rape with minor
पीड़िता ने बताया कि उससे नरेश ने एडमिशन कराने में मदद करने की बात कही थी। उसके बाद उसने 7 फरवरी से 9 मई तक शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया और उस दौरान का मोबाइल में एमएमएस बना लिया।
उसने परिजनों को आपबीती बताई तो उन्होंने फौजी के परिजनों से शिकायत की। इस पर वे शादी करने की बात पर राजी हो गए, मगर बाद में मुकर गए। आरोपी अब लेह लद्दाख में तैनात है। एएसआई शीला देवी ने वीरवार को युवती के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए।
महिला थाना की कार्यकारी प्रभारी राजरानी ने बताया कि नामजद के खिलाफ नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप करने, छेड़छाड़ करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।