{"_id":"65439eb6e1258c9b0104d1e3","slug":"army-jawan-murdered-in-ludhiana-of-punjab-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में फौजी की हत्या: चचेरे भाई की शादी में शामिल होने पहुंचा, पड़ोसियों ने मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में फौजी की हत्या: चचेरे भाई की शादी में शामिल होने पहुंचा, पड़ोसियों ने मार डाला
Thu, 02 Nov 2023 06:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Nov 2023 06:56 PM IST
सार
परिवार ने घायल फौजी को डीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान मलकीत सिंह की मौत हो गई। इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चचेरे भाई की शादी में शामिल होने पहुंचे फौजी को चाचा के पड़ोसियों ने तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार नाचते वक्त विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने अपने दोनों बेटों को उकसाया। इसके बाद दोनों नशे में धुत होकर गांव सुधार के रहने वाले फौजी मलकीत सिंह की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में गांव फुल्लावाल के रहने वाले बलबीर सिंह संधू उर्फ रिंकू, उसके भाई अभि संधू और उनकी मां राजिंदर कौर संधू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। थाना सदर के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मलकीत सिंह सेना में था और गांव सुधार का रहने वाला था।
विज्ञापन
मृतक फौजी के चचेरे भाई की शादी थी। वह 31 अक्तूबर को ही छुट्टी लेकर आया था। शाम को वह चाचा के घर गांव फुल्लावाल पहुंच गया। रात को परिवार जागो निकाल रहा था। इसमें पड़ोसी भी शामिल हुए थे। इसी दौरान घर के बाहर डीजे लगाकर सब नाच रहे थे। आरोपी रिंकू और अभि दोनों नशे में धुत थे और नाचने वक्त शरारत कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान मलकीत सिंह के साथ उनकी टक्कर हो गई। इसी पर बहस होने लगी। मलकीत ने कहा कि परिवार की महिलाएं नाच रही हैं, वह साइड पर होकर नाचे। इसी बात पर कहासुनी और बढ़ गई। लोगों ने मामला शांत करा दिया लेकिन राजिंदर कौर संधू के उकसाने पर दोनों भाइयों ने तेजधार हथियार से फौजी मलकीत सिंह पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
परिवार ने घायल फौजी को डीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान मलकीत सिंह की मौत हो गई। इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।