{"_id":"5a0d75da4f1c1bdb538bd8cf","slug":"army-jawan-committed-suicide-for-lady-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाली का शादी से इंकार बर्दाश्त नहीं हुआ तो जवान ने दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसवाली का शादी से इंकार बर्दाश्त नहीं हुआ तो जवान ने दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 16 Nov 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
Suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेडी कांस्टेबल से एकतरफा प्यार हो गया और वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की ने इंकार कर दिया तो सेना के जवान ने जान दे दी। घटना मोहाली की है। आर्मी जवान को सोहाना थाने में तैनात एक महिला पुलिस मुलाजिम से एकतरफा प्यार हो गया। जब महिला पुलिस मुलाजिम ने आर्मी जवान के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो उसने जहरीला पदार्थ निगल गया। गंभीर हालत में उसे सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
मृृतक की पहचान प्रदीप कुमार निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में 174 सीआरपीसी के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक भारतीय सेना में नायक के पद पर तैनात था। वह मंगलवार शाम को मोहाली आया था। साथ ही सोहाना थाने में तैनात महिला पुलिस मुलाजिम से मिला। साथ ही उसने उसे शादी के लिए प्रपोज किया।
जब महिला पुलिस मुलाजिम ने आरोपी के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो उसने सोहाना थाने के बाहर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए वहीं पर गिर गया। कुछ देर बाद थाना फेज-11 की पुलिस ने तुरंत उसे सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेनिंग के दौरान ही हुई थी मुलाकात
वहीं, सूत्रों से पता चला है कि महिला पुलिस मुलाजिम की गुरदासपुर में ट्रेनिंग के दौरान ही मृतक आर्मी के जवान से मुलाकात हुई थी। इस दौरान कई बार दोनों मिले थे और एक-दूसरे से फोन नंबर एक्सचेंज भी किए गए। लेकिन ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिला पुलिस मुलाजिम ने अपना फोन नंबर बंद कर दिया था। जिसके बाद ही मृतक गुरदासपुर से सोहना थाने में तैनात पुलिस मुलाजिम से मिलने पहुंचा था।
शादी का बना रहा था दबाव
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदीप महिला पुलिस मुलाजिम को शादी के लिए दवाब बना रहा था। जबकि महिला पुलिस मुलाजिम का कहना था कि मृतक ने कहीं से उसका नंबर हासिल कर लिया था और उससे शादी करने के लिए जबरदस्ती दबाव बना रहा था। जबकि उसकी तरफ से ऐसी कोई बात नहीं थी। वहीं, पता चला है कि इससे पहले प्रदीप दो शादियां कर चुका था। जिनमें उसका तलाक हो गया था। थाना फेज-11 के एसएचओ सुखेदव सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने मामले में 309 के तहत केस दर्ज किया। जब उसकी मौत हो तो मामले में 174 की कार्रवाई की गई।