फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army engineer poisons his daughter in Amritsar

Amritsar News: बेटे की चाह में सात माह की बेटी को दिया जहर, सेना में इंजीनियर के पद पर तैनात है आरोपी

Tue, 02 May 2023 12:20 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 May 2023 12:20 AM IST
सार

आरोपी की पत्नी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को उसकी छोटी बेटी सहजप्रीत कौर को जहरीला पदार्थ दिया गया। बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को जहरीला पदार्थ दिया गया है।

विज्ञापन
Army engineer poisons his daughter in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सेना में तैनात एक इंजीनियर ने बेटे की चाह में अपनी सात माह की बेटी को जहरीला पदार्थ दे दिया। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बच्ची की मां जगरूप कौर की शिकायत पर रमदास पुलिस ने माकोवाल गांव निवासी बच्ची के पिता कुलदीप सिंह, दादी राजविंदर कौर, दादा बलविंदर सिंह और चाचा गुरदीप सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


बताया कि शादी के बाद पति और उसके ससुराल वालों का उसके प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। आरोपी अक्सर उससे बेटे की मांग करते थे। करीब चार साल पहले उसने बेटी मनराज कौर को जन्म दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विवाहिता ने आरोप लगाया कि बेटा नहीं पैदा होने पर उसे ससुराल वाले बुरा-भला कहने लगे। सात माह पहले उसने फिर एक बेटी सहजप्रीत कौर को जन्म दिया। इसके बाद तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया कि वह दोनों बेटियों समेत घर से बाहर निकाल देंगे। इस संबंध में उसके मायके वालों को पता चलने पर उन्होंने उसके पति और उसके पारिवारिक सदस्यों को समझाने का प्रयास किया। मगर वे लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ सके। उसने आरोप लगाया कि शुक्रवार को आरोपियों ने मिलकर उसकी छोटी बेटी सहजप्रीत कौर को जहरीला पदार्थ दे दिया। बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को जहरीला पदार्थ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed