{"_id":"575598b94f1c1b761f9c532a","slug":"army-constable-shot-himself-commit-sucicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी कैंट में आर्मी हवलदार ने खुद को गोली मार की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्मी कैंट में आर्मी हवलदार ने खुद को गोली मार की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Wed, 08 Jun 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
सेना के जवान ने खुद को गोली मारी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी कैंट निवासी एक जवान ने सुबह करीब 11:30 बजे राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मामला पंजाब के अबोहर का है। सूचना मिलते ही थाना नंबर एक की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
राजस्थान के नागौर निवासी करीब 43 वर्षीय हवलदार लक्ष्मण दास ने खुद गले में राइफल से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के अन्य जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक लक्ष्मण दास की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना नंबर एक के प्रभारी बलकार सिंह व एएसआई रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि लक्ष्मण दास मानसिक तौर पर परेशान था, लेकिन आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए उसकी पत्नी सहित पूरे परिवार से पूछताछ की जाएगी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। वहीं मृतक के परिजन भी नागौर से अबोहर के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन